फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Medical College: You will get better treatment...doctors will also be ready

मेडिकल कॉलेज : मिलेगा बेहतर उपचार... डाॅक्टर भी होंगे तैयार

Tue, 02 Jan 2024 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 02 Jan 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Medical College: You will get better treatment...doctors will also be ready
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी । फाइल फोटो
पीलीभीत। वर्ष 2024 चिकित्सा शिक्षा के साथ ही चिकित्सकीय सेवाओं के लिए काफी उम्मीदों भरा हुआ है। इस साल मेडिकल कॉलेज भी शुरू हो जाएगा और छात्र मेडिकल की पढ़ाई कर सकेंगे। स्थानीय छात्रों को भी अब जिले में ही डाक्टर बनने का मौका मिलेगा। मरीजों के उपचार के लिए नए डॉक्टर की भी कमी भी दूर की जाएगी। पूरनपुर की महिला मरीजों को भी नई इमारत में बेहतर उपचार की सहूलियत मिलेगी। यहां 50 बेड का अस्पताल हैंडओवर हो चुका है।
विज्ञापन

शुरू होगा शैक्षिक सत्र का पहला बैच
अप्रैल 2022 में 254 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण का कार्य शुरू हुआ था। मेडिकल कॉलेज के निर्माण का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। एकेडमिक भवन का निर्माण पूरनपुर रोड स्थित ग्राम पंचायत खाग में हो रहा है। वहीं, 200 बेड अस्पताल जिला अस्पताल से लगे आईटीआई की भूमि पर बन रहा है। दोनों ही भवनों का काम पूरा हो चुका है। अब सिर्फ फिनिशिंग का काम बाकी है। एक अप्रैल, 2023 से पीलीभीत में मेडिकल कॉलेज को मान्यता मिली थी। अभी जिला अस्पताल में ही मरीज देखे जा रहे हैं। हालांकि जिला अस्पताल भी मेडिकल कॉलेज के अधीन आ चुका है।
विज्ञापन

00
उपचार के लिए मिलने लगे विशेषज्ञ
फोटो 19-
मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन मशीन, डिजिटल एक्सरे, पैथोलॉजी लैब, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलिंडर समेत जरूरत के सभी उपकरण मौजूद हैं। इसके लिए मेडिकल कॉलेज में स्टाफ की नियुक्ति होने लगी है। अभी तक यहां पर सीनियर रेजीडेंट के तौर पर 14 विशेषज्ञ मिल चुके हैं। जूनियर रेजीडेंट के रूप में नौ आए हैं। करीब 20 विशेषज्ञ अभी आना बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए भवन में मिलेगा महिलाओं को उपचार
फोटो 21-
पूरनपुर। पूरनपुर देहात में महिला चिकित्सालय के पुराने भवन को ध्वस्त कर 50 बेड के नए भवन का निर्माण 7.34 करोड़ रुपये की लागत से फरवरी, 2019 में शुरू हुआ था। निर्माण जून, 2021 में पूरा होना था। करीब एक साल पहले निर्माण पूरा हो गया। भवन स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर भी हो गया, जल्द ही महिलाओं को नए भवन में इलाज की सुविधा मिलेगी। संवाद


वर्जन:
मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को बेहतर किया जा रहा है। जल्द ही अधूरी रह गई व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया जाएगा। वर्ष 2024 में खाग में मेडिकल कॉलेज शुरू होने की पूरी उम्मीद है। लगातार स्टाफ बढ़ाया जा रहा है। -संजीव सक्सेना, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी । फाइल फोटो

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी । फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed