{"_id":"570549694f1c1b6d68c81119","slug":"measurement-camp-88-diwyangon-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेजरमेंट शिविर में 88 दिव्यांगों का परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेजरमेंट शिविर में 88 दिव्यांगों का परीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Wed, 06 Apr 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
नपाई।
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवर विश्वनाथ चंद्रा की स्मृति में नि:शक्त जन सेवा संस्थान के तत्वावधान में लगे मेजरमेंट कैंप में 88 कटे हाथ वाले दिव्यांगों का परीक्षण किया गया। इन दिव्यांगों को दस अप्रैल को कृत्रिम उपकरण का वितरण किया जाएगा।
शहर के आसाम हाइवे स्थित माता चमेली देवी विकलांग धाम में बुधवार को लगे मेजरमेंट कैंप का शुभारंभ पदमा चंद्रा ने फीता काटकर किया। कैंप में आने वाले दिव्यांगों की सुविधा के लिए पंजीकरण, जांच कक्ष, माप कक्ष, परीक्षण समेत सात कक्ष बनाए गए। कैंप में ह्यूमन वेलफेयर एंड इंपावरमेंट दिल्ली की 12 सदस्यीय टीम द्वारा परीक्षण से लेकर कृत्रिम हाथ बनाने का कार्य किया जा रहा है। कैंप में डॉ. तरुण कुलश्रेष्ठ ने दिव्यांगों का परीक्षण किया। वहीं सान्या अग्रवाल व प्रदीप ने दिव्यांगों की माप की। कैंप में ही आधुनिक मशीनों द्वारा कृत्रिम हाथ बनाने का कार्य तेजी से शुरू किया गया है। संस्थान के अध्यक्ष अमृतलाल ने बताया कि कैंप में जनपद के अलावा आजमगढ़, मुरादाबाद, चंपावत, टनकपुर, गोंडा, उत्तरकाशी के करीब 88 दिव्यांगों का परीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ का वितरण दस अप्रैल को एलएच शुगर फैक्ट्री के समीप स्थित कुसुम कुंज में किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. आरएच गोखले, डॉ. शैलेंद्र गंगवार, डॉ. तराना साहनी, मीना अग्रवाल आदि मौजूद रहे।