फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   MCC won the match by Nuria and Redstar Pilibhit

एमसीसी न्यूरिया व रेडस्टार पीलीभीत ने जीते मैच

Sun, 24 Apr 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 24 Apr 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
डिस्ट्रिक लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन एमसीसी न्यूरिया ने पीलीभीत स्टेडियम को 36 रनों से पराजित कर मैच जीत लिया। वहीं दूसरे मैच में रेड स्टार पीलीभीत ने बीसलपुर चैलेंजर को शिकस्त दी। 
विज्ञापन

एलएच शुगर मिल के मैदान में रविवार को पहला मैच पीलीभीत स्टेडियम इलेवन व एमसीसी न्यूरिया के बीच मैच खेला गया। पीलीभीत स्टेडियम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। एमसीसी न्यूरिया ने 19.4 ओवर में 116 रन बनाए। पीलीभीत के धर्मेंद्र ने तीन विकेट झटके। जवाब में पीलीभीत स्टेडियम की टीम 14 ओवर में मात्र 80 रन बनाकर धड़ाम हो गई। यह मैच एमसीसी न्यूरिया ने 36 रनों से जीता। दूसरा मैच रेड स्टार पीलीभीत व बीसलपुर चैलेंजर के मध्य हुआ। रेडस्टार टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 157 रन बनाए। जिसमें सद्दाम ने 39, प्रफुल ने 27, चंदन ने 48 रन बनाए। जवाब में बीसलपुर चैलेंजर टीम कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सकी और 15 ओवर में मात्र 80 रन ही बनाकर आलआउट हो गई। रेडस्टार टीम के मनोज को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। इस मौके पर कोच बी क्लीनफर्ड, ट्रेनर पंकज सिंह, मोहित अग्रवाल, राजेश ढाका, पम्मी सिंह, सर्वेश चंद्रा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed