{"_id":"57c52269b05eab7e43a4fa16817f9c7b","slug":"master-panay-became-the-head-boy-and-anshumi-the-head-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रणव हेड ब्वॉय और अंशुमी बनी हेड गर्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रणव हेड ब्वॉय और अंशुमी बनी हेड गर्ल
पीलीभीत।
Updated Sun, 31 Jan 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज में खेलकूद, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों के संचालन के लिए छात्र पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया शनिवार को पूरी हुई। नए पदाधिकारी अगामी सत्र में अपनी जिम्मेदारियों निभाएंगे। इसमें हेड ब्वॉय और हेड गर्ल के अलावा हर्षित गुप्ता को ईको क्लब कैप्टन और रीतिा शुक्ला को कल्चरल कैप्टन बनाया गया। वहीं चारों हाउस अरावली, हिमालया, सतपुरा और विंध्या के लिए क्रमश: राघव अग्रवाल, कुशाग्र मिश्रा, शांतनु अग्रवाल व निमिष अग्रवाल को हाउस कैप्टन चुना गया। अन्य गतिविधियों में एथलेटिक्स में सारंग त्यागी, बैडमिंटन में सान्या छाबड़ा, बॉस्केट बॉल में प्रत्युष पांडेय, क्रिकेट में मारूफ हसन, फुटबाल में रजत कुमार सक्सेना, स्वीमिंग में ललित प्रताप गंगवार, टेबिल टेनिस में प्रखर गुप्ता और वालीबॉल में आदर्श आर्य कैप्टन बनाए गए हैं। सभी पदाधिकारियों को करिश्मा सैहमी ने शपथ दिलाई और प्रधानाचार्य रंजीत सैहमी ने बधाई दी। इस मौके पर एमडी परविंदर सिंह सैहमी, गुरदित्त सैहमी, अल्पना कोहली, कोमल गुप्ता, अरविंद अग्रवाल, रचना वाधवा, मोहिनी उपाध्याय सहित समस्त स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन