Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Massive traffic jam lasting 3 hours at Daulatpur intersection; commuters left inconvenienced.

Pilibhit News: दौलतपुर चौराहे पर 3 घंटे लगा भीषण जाम, परेशान हुए राहगीर

Thu, 12 Nov 2026 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 12 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Massive traffic jam lasting 3 hours at Daulatpur intersection; commuters left inconvenienced.
जरौला-बरखेड़ा मार्ग स्थित दौलतपुर चौराहे पर लगा जाम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गजरौला। भाई दूज के त्योहार पर बुधवार को गजरौला-बरखेड़ा मार्ग स्थित दौलतपुर चौराहे पर भीषण जाम लग गया। दोपहर से शुरू हुआ जाम करीब तीन घंटे तक लोगों के लिए मुसीबत बना रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम खुलवाने पहुंचे बरखेड़ा थाने के दो पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन इसके बावजूद यातायात व्यवस्था सुचारू नहीं हो सकी।
दौलतपुर चौराहे पर सड़क के दोनों ओर मिठाई की दुकानें लगने से अतिक्रमण की स्थिति बन गई थी। इससे पहले से ही संकरी सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। वहीं, बेतरतीब तरीके से खड़े टमटम और मोटरसाइकिलों ने जाम की समस्या को और गंभीर बना दिया। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद वाहन चालकों और भीड़ पर नियंत्रण नहीं हो सका।
विज्ञापन

त्योहार के दिन लगे जाम का सबसे ज्यादा खामियाजा महिलाओं, बच्चों और राहगीरों को भुगतना पड़ा। भाई दूज पर अपने भाइयों के घर जा रही बहनों को तेज धूप में काफी देर तक वाहनों में बैठकर इंतजार करना पड़ा। गर्मी और उमस के चलते बच्चे भी बेहाल नजर आए। यात्रियों का कहना था कि त्योहारों के दौरान चौराहे पर अतिक्रमण के चलते हर बार इसी तरह जाम की स्थिति बन जाती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौराहे पर जाम की गंभीर स्थिति को देखते हुए कई वाहन चालकों ने वैकल्पिक रास्ते का सहारा लिया। उन्होंने पास के कच्चे मार्ग से होते हुए आमडार, मधुपुरी और अमखेड़ा के रास्ते दौलतपुर चौराहा पार किया। इस दौरान वाहन चालकों को करीब तीन किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ा। इसके बाद ही वे अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सके। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि जाम की समस्या का समाधान कराने के लिए पुलिस कर्मी तैनात रहे है। जहां कोई दिक्कत हुई उसे दूर कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed