फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mason dies after coming in contact with high tension line

Pilibhit News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर राजमिस्त्री की मौत

Thu, 18 Jul 2024 03:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Mason dies after coming in contact with high tension line
मृतक लालता प्रसाद का फाइल फोटो।
बीसलपुर। मोहल्ला पटेल नगर में बुधवार को सुबह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। इस हादसे से मृतक के घर कोहराम मच गया।
विज्ञापन




मोहल्ला पटेल नगर निवासी मीना देवी ने बताया कि उनके पति लालता प्रसाद मौर्य (52) राज मिस्त्री हैं। वह बुधवार को मोहल्ले के ही एक निर्माणाधीन मकान में लिंटर डाल रहे थे। इस मकान के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। छत और हाईटेंशन लाइन के बीच काफी कम दूरी है। लालता प्रसाद छत के ऊपर से काफी कम ऊंचाई से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की बात भूलकर खड़े हो गए।

खड़े होते ही उनका सिर हाईटेंशन लाइन से छू गया और करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गए। लालता प्रसाद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बीच मृतक के घर वाले स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए थे।
विज्ञापन

इस हादसे से मृतक की पत्नी मीना देवी, पुत्री राधा, पुत्र सौरभ और गौरव का रोते रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed