{"_id":"5f1b26b98ebc3e6393160459","slug":"mask-for-safety-pilibhit-news-bly413912648","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिखारी को चेहरे पर मास्क लगाने का सुझाव देना मंहगा पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिखारी को चेहरे पर मास्क लगाने का सुझाव देना मंहगा पड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। एक दुकानदार ने भिखारी को यह कहकर चेहरे पर मास्क लगाने का सुझाव दिया कि उसके बाद ही उसे पैसे मिलेंगे। उसे यह सुझाव देना काफी मंहगा पड़ गया। दोनों में बहस हो गई। भिखारी ने पुलिस से शिकायत कर दी। इसमें उसने दुकानदार पर कमंडल तोड़कर डेढ़ हजार रुपये का आरोप लगाया। पुलिस कर्मी दुकानदार के पास पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने दुकानदार से भिखारी को 1500 रुपये दिलवाए। यह मामला चर्चा का विषय रहा।
डिग्री कालेज रोड पर दुकानदार वीरू की फोटो स्टेट की दुकान है। उनकी दुकान पर शुक्रवार को एक भिखारी भीख मांगने आया। वीरू ने भिखारी से कहा कि वह चेहरे पर मास्क लगाकर आए, तब उसे भीख मिलेगी। इस पर दोनों में तीखी बहस हो गई। भिखारी ने कोतवाली में जाकर पुलिस से दुकानदार की शिकायत कर दी। इसमें उसने आरोप लगाया कि दुकानदार ने उसका कमंडल तोड़कर उसमें रखे 1500 रुपये निकाल लिए। रुपये छीनने की शिकायत मिलते ही हरकत में आए पुलिस कर्मी तुरंत भिखारी को लेकर दुकानदार के पास गए।
पुलिसकर्मियों ने दुकानदार को एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी। इस पर दुकानदार ने भिखारी को 1500 रुपये तुरंत निकालकर दे दिए। उसके बाद दुकानदार ने आसपास के लोगों और पुलिस को बताया कि उसने भिखारी को केवल मास्क लगाने का सुझाव दिया था। न तो कमंडल तोड़ा, न ही उसके 1500 रुपये छीने। मगर, पुलिस ने उसकी एक न सुनी। उससे भिखारी को रुपये दिलाकर ही माने। बाद में दुकानदार पछताने लगा कि आखिर क्यों उसने भिखारी को मास्क लगाने का सुझाव देकर बहस की। अगर वह ऐसे ही उसे एक या दो रुपए देकर चलता कर देता तो इतने रुपयों का नुकसान नहीं होता। कोतवाल सुनील शर्मा ने इस संबंध में अनभिज्ञता जाहिर की। कहा कि अगर ऐसा है कि उसकी जानकारी की जाएगी।