फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married women tied a raw thread of faith on the banyan tree for the long life of their husbands.

Pilibhit News: सुहागिनों ने पतियों की लंबी उम्र के लिए वट वृक्ष पर बांधा आस्था का कच्चा धागा

Sun, 17 May 2026 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Married women tied a raw thread of faith on the banyan tree for the long life of their husbands.
पूरनपुर क्षेत्र के गांव अमरैया में वट वृक्ष की पूजा करती सुहागन- ग्रामीण
पीलीभीत। जिलेभर में शनिवार को सुहागिनों ने वट वृक्षों की विधिवत पूजा कर पतियों की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली की कामना की। सुहागिनों ने वट वृक्षों पर आस्था का कच्चा धागा बांधा। मंदिरों में पहुंचकर पूजा की। पूजा स्थलों पर सावित्री-सत्यवान की कथा भी गूंजती रही। धार्मिक गीतों व भजनों के माध्यम से वातावरण भक्तिमय रहा।
विज्ञापन


शहर के अशोक कॉलोनी स्थित मंदिर पर सुबह से ही 16 शृंगार कर सुहागिनें मंदिर पहुंचने लगीं। एक साथ बैठकर वट वृक्ष की पूजा कीं। आटे व गुड़ से बने सात पकवान युक्त प्रसाद से वट वृक्ष का भोग लगाया। शहर के सुनगढ़ी मोहल्ले में दशमणि मंदिर के वट वृक्ष पर भोर सुबह महिलाएं पहुंचीं और आरती उतारते हुए पति व परिवार की लंबी उम्र की कामना की। शहर के अयोध्यापुरम, साहूकारा सहित अन्य वट वृक्ष पर जाकर महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूरे दिन धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का माहौल बना रहा। संवाद
विज्ञापन

--
दोपहर तक पूजा करने पहुंचतीं रहीं
फोटो-5,6 व 28
पूरनपुर। वट अमावस्या पर सुहागिनों ने पति की दीर्घायु के लिए खरबूजा, बैंगन, शृंगार का सामान आदि दान किया। नगर के जिला पंचायत के डाक बंगला, लाइनपार में दुर्गा मंदिर परिसर में वट वृक्ष की पूजा करने को महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला सुबह होते ही शुरू हो गया, जो दोपहर बाद तक चलता रहा। डाक बंगला परिसर मेंं मेला लगा। नगर के अलावा गांव खाता, अमरैयाकलां, सुखदासपुर, महादिया आदि गांवों में वट वृक्ष की पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं में व्रत को लेकर दिखा उत्साह
घुंघचाई। घुंघचाई, बलरामपुर, कबीरपुर कसगंजा सहित अन्य गांवों में वट वृक्ष की पूजा की गई। सुबह से ही महिलाओं में व्रत को लेकर उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं ने माता सावित्री और सत्यवान की कथा सुनकर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा।

बीसलपुर, बिलसंडा में भी रही धूम
बीसलपुर। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में सुहागिनों ने व्रत रख वट वृक्षों की पूजा अर्चना की। पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा गया। नगर के अलावा दियोरिया, मधवापुर, मकरंदपुर, मानपुर, ईंटगांव, खनंका, गुलैंदा, भड़रिया, बौनी और खरगापुर में भी पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। चुर्रा सकतपुर में भी गांव में वट सावित्री व्रत को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बिलसंडा के गांव शीतलपुर के सिद्धबाबा पर समूह में सुहागिनों ने पूजा अर्चना की। सिद्धबाबा देवस्थल पर वट सावित्री व्रत पर मेला लगा। मेले में बड़ी संख्या में दुकानों को लगाया गया। शिविर लगाकर लोगों को शीतल जल पिलाया गया।

पूरनपुर क्षेत्र के गांव अमरैया में वट वृक्ष की पूजा करती सुहागन- ग्रामीण

पूरनपुर क्षेत्र के गांव अमरैया में वट वृक्ष की पूजा करती सुहागन- ग्रामीण

पूरनपुर क्षेत्र के गांव अमरैया में वट वृक्ष की पूजा करती सुहागन- ग्रामीण

पूरनपुर क्षेत्र के गांव अमरैया में वट वृक्ष की पूजा करती सुहागन- ग्रामीण

पूरनपुर क्षेत्र के गांव अमरैया में वट वृक्ष की पूजा करती सुहागन- ग्रामीण

पूरनपुर क्षेत्र के गांव अमरैया में वट वृक्ष की पूजा करती सुहागन- ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed