{"_id":"67631dc3a51233c33d02e094","slug":"married-womans-body-found-hanging-under-suspicious-circumstances-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-127501-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
Thu, 19 Dec 2024 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। गांव अजीतपुर पटपुरा निवासी विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। घटना के समय पति घर पर मौजूद नहीं था। जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस के अलावा सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
न्यूरिया क्षेत्र के गांव भौरियाई निवासी बालमुकुंद ने बताया कि उसकी पुत्री त्रिवेणी देवी (25) की शादी छह वर्ष पूर्व गजरौला के अजीतपुर पटपुरा निवासी संजीव कुमार के साथ हुई थी। मंगलवार शाम पांच बजे सूचना मिली कि उनकी पुत्री ने फंदे से लटककर जान दे दी है। उस समय घर में सिर्फ सास मौजूद थी। जानकारी मिलते ही वे लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पुलिस को दी गई। थाना पुलिस और सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। परिजनों से जानकारी ली। पूछताछ में पति के 15 दिन पूर्व से मजदूरी करने अलीगढ़ जाने की बात सामने आई। ससुर भी किसी कार्य से पीलीभीत गए थे। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी जगदीप सिंह मलिक ने बताया कि मायके पक्ष के लोगों ने पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की है। किसी प्रकार का कोई आरोप न ही तहरीर दी गई।