फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman's body found hanging from a noose in the kitchen

Pilibhit News: विवाहिता का रसोई में फंदे से लटकता मिला शव

Mon, 10 Mar 2025 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 10 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from a noose in the kitchen
पीलीभीत। विवाहिता का घर की रसोई में फंदे से शव लटकता मिला। सूचना पर सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। फील्ड यूनिट की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया। मायके वालों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

टनकपुर हाईवे के निकट गोदावरी स्टेट कॉलोनी निवासी रहने वाले सचिन सिंह की शादी मार्च 2024 में गजरौला क्षेत्र के शिवनगर गांव निवासी काजल (23) पुत्री कुलवीर सिंह के साथ हुई थी। शनिवार रात काजल का घर की रसोई में फंदे से शव लटकता मिला।
विज्ञापन

परिजन उसे लेकर शहर के निजी अस्पताल पहुंचे। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ससुराल पक्ष के लोग शव को घर ले आए और जानकारी मायके पक्ष के लोगों को दी। सूचना पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल की। फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed