फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman thrown out of house for not being able to give Rs 5 lakh in dowry

Pilibhit News: दहेज में पांच लाख रुपये न दे पाने पर विवाहिता को घर से निकाला

Wed, 17 Jan 2024 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Married woman thrown out of house for not being able to give Rs 5 lakh in dowry
पीलीभीत। पांच लाख रुपयों की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। मायके वालों की शिकायत पर एसपी के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव की रहने वाली विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका विवाह जिला शाहजहांपुर के थाना पुवायां के रहने वाले युवक से दो मई 2021 को हुआ था। शादी में पिता ने अपनी सामर्थ्य के हिसाब से दान दहेज दिया। शादी के बाद से ससुराल वाले कम दहेज का ताना देने लगे। जिसे वह अनदेखा करती रही।
विज्ञापन

सात अप्रैल 2022 को जब वह सात माह के गर्भ से थी, तो उक्त लोगों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद समझौता केंद्र पर दोनों समझौता हो गया। कुछ समय बाद ही दोबारा ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया। 13 दिसंबर 2023 को जेठ ने अकेला पाकर विवाहिता से दुष्कर्म की नीयत से उससे छेड़खानी की। सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर ससुराल पक्ष के लोगों ने गालियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने जान से मारने की नीयत से उसके मुंह पर तकिया रखकर गला दबा दिया। जिसके बाद वह जान बचाकर भागी और मामले की जानकारी अपने पिता को दी। इसके बाद मामले की शिकायत एसपी अतुल शर्मा से की गई। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed