{"_id":"628d2d6a2b1fe45f5a32c88a","slug":"married-woman-s-body-found-hanging-from-a-noose-dowry-murder-report-pilibhit-news-bly485904375","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज के लिए हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज के लिए हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव ढेरम मंडरिया में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर में ही कुंडे से लटका मिला। परिजन ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया है।
गजरौला क्षेत्र के गांव कल्यानपुर नौगवा निवासी इतवारी लाल ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय बहन रामा की शादी गजरौला क्षेत्र के ही गांव ढेरम मंडरिया निवासी दिनेश कुमार के साथ मई 2021 में हुई थी। कुछ दिन बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल के लोग विवाहिता को परेशान करने लगे। आरोप है कि 21 मई को पति दिनेश बहन को छोड़ने मायके आया था। वहां शराब पीने के बाद झगड़ा कर जान से मारने की धमकी दी थी। सोमवार को ससुराल में चुन्नी से बने फंदे से बहन का शव लटका मिला। घटना के बाद पति समेत ससुराल के लोग घर से भाग गए। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो शव कुंडे से लटकता मिला। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति दिनेश कुमार, ननद राधा व सास मीना देवी के खिलाफ दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।