फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   married woman run away with her lover ten days after marriage in Pilibhit

ईंट भट्ठे पर पका था प्रेम: पति बताकर प्रेमी से रातभर करती थी बात, शादी के 10 दिन बाद विवाहिता मायके से फरार

Sat, 25 Mar 2023 06:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Mar 2023 06:17 PM IST
सार

शादी के बाद मायके आई विवाहिता अपने प्रेमी के साथ चली गई। साथ में गहने और नकदी भी ले गई। विवाहिता की मां ने सुनगढ़ी थाने में उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
married woman run away with her lover ten days after marriage in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत में ईंट भट्ठे से शुरू हुई प्रेम कहानी को विवाहिता भूल न सकी। शादी के 10 दिन बाद विवाहिता दूसरे समुदाय के प्रेमी के साथ चली गई। वह अपने साथ शादी में मिले जेवर और 20 हजार रुपये भी ले गई। विवाहिता की मां की तहरीर पर थाना सुनगढ़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पुत्र-पुत्री जयपुर में एक ईंट भट्ठे पर काम करते थे। यहां नवाबगंज क्षेत्र के एक युवक का पुत्री से संपर्क हो गया। बातचीत के दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। जानकारी होने पर मां ने पुत्री को गांव वापस बुला लिया। 

विज्ञापन

13 मार्च को हुई थी युवती की शादी 

महिला ने बेटी की शादी तय कर दी। 13 मार्च को बेटी की शादी कर दी। शादी में ससुराल वालों ने दुल्हन को सोने-चांदी के जेवर भी दिए। शादी के पांच दिन बाद विवाहिता विदा होकर मायके आ गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने कॉपी में लिखा: लड़कियों को तो आप जानते हैं कितना काम होता है, तैयारी नहीं कर पाई, पास कर देना सर...
 

महिला का कहना है कि 23 मार्च की रात आरोपी युवक विवाहित बेटी को बहला फुसलाकर ले गया। विवाहिता अपने साथ जेवरात और 20 हजार रुपये भी ले गई। इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर नवाबगंज निवासी आसिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पति बताकर प्रेमी से करती थी बात

विवाहिता की मां ने पुलिस को बताया कि बेटी रात-रात भर मोबाइल से बात किया करती थी। जब उसने बेटी से पूछा तो कहती थी कि पति से बात कर रही है। इस पर उसने भी ध्यान नहीं दिया। अब लड़की के जाने के बाद जब उसके मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई गई तब पता चला कि विवाहिता पति से नहीं प्रेमी से बात करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed