{"_id":"649343a6488fd182b6003e99","slug":"married-woman-molested-clothes-torn-pilibhit-news-c-4-1-188613-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विवाहिता से छेड़खानी, कपड़े फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विवाहिता से छेड़खानी, कपड़े फाड़े
Thu, 22 Jun 2023 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली के एक गांव की विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर छेड़खानी और कपड़े फाड़ने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि 31 मई को विवाहिता खेत पर जा रही थी, तभी गांव के ही तीन लोगों ने उससे अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर उसे कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम करने वाले लोग मौके पर आए, तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। विवाहिता ने अगले दिन कोतवाली में नामजद तहरीर दी। 14 जून को सीओ से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन