{"_id":"67952e694e195910bc05bd4d","slug":"married-woman-hanged-herself-after-locking-her-husband-in-the-toilet-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-129604-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पति को शौचालय में बंदकर फंदे से लटकी विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पति को शौचालय में बंदकर फंदे से लटकी विवाहिता
Sun, 26 Jan 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के साईंधाम कॉलोनी में शुक्रवार रात पति को शौचालय में बंद करके विवाहिता ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। प्रथमदृष्टया घरेलू कलह में आत्महत्या करने की बात सामने आई है। साईंधाम कॉलोनी निवासी पवन कुमार ने बताया कि एक साल पूर्व क्षेत्र के बनकटी निवासी मधु (22) पुत्री पूरनलाल के साथ उनका प्रेम विवाह हुआ था। वह कॉलोनी में किराये के मकान में पत्नी के साथ रहते। शुक्रवार रात पति-पत्नी घर में मौजूद थे। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया।
पवन शौच के लिए घर में ही बने शौचालय में गए तो मधु ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद घर में लगे जाल में डुपट्टा बांधकर आत्महत्या कर ली। रोशनदान के जरिये पवन जैसे-तैसे बाहर आए। किसी तरह दीवार के सहारे दूसरे ओर बाहर निकलने के बाद पड़ोसियों को बुलाया। अंदर मधु का शव फंदे से लटकता मिला।
कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके चलते फांसी लगाने की बात सामने आ रही है। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद