{"_id":"615364dc8ebc3e2be403cbd6","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-pilibhit-news-bly4611852102","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई हैंगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई हैंगिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा। गांव आमडार में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में चुनरी से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटक कर मौत होना आया है।
लखीमपुर खीरी थाना तिकुनिया के गांव बनवीरपुर निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उसने अपनी छोटी बहन लक्ष्मी की शादी 2014 में थाना बरखेड़ा के गांव आमडार निवासी हरीश पुत्र शिवकुमार के साथ की थी। रविवार को दोपहर बाद लक्ष्मी के ससुराल वालों ने फोन से उसको फांसी लगाकर आत्महत्या की जानकारी दी। सूचना पर अपने परिजनों के साथ अपनी बहन की ससुराल पहुंचा। तो देखा कि उसकी बहन का शव संदिग्ध अवस्था में कमरे के लिंटर मे लोहे की सरिया के कुंडे में चुनरी से लटका मिला। बताया कि उसकी छोटी बहन लक्ष्मी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। अभी इस संबंध में कुछ नहीं कह सकते है। हम लोग उसकी मौत के बाबत जानकारी कर रहे हैं। इंस्पेक्टर खीम सिंह जलाल ने बताया कि मृतका के बड़े भाई विनोद कुमार ने बहन की मौत संदिग्ध बताते हुए पोस्टमार्टम कराए जाने की लिखित रूप में मांग की गई। जिस पर उप निरीक्षक मनफूल सिंह को मौके पर भेजकर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी से होना आया है।