{"_id":"670bbdadfb1b699eca02f0cd","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-alleged-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-123976-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
पीलीभीत। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बीसलपुर क्षेत्र के गांव अमरहा करोड़ निवासी पारुल गंगवार (20) पुत्र लवनीश गंगवार की शादी दिसंबर 2023 में जहानाबाद क्षेत्र के गांव भानपुर निवासी विद्या प्रसाद उर्फ राजू के साथ हुई थी। चाचा अजीत ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग भतीजी को प्रताड़ित करने लगे। दहेज की मांग को लेकर आए दिन मारपीट करने लगे।
समस्या का समाधान करने के लिए पूर्व में एक बाइक भी दिलवाई, लेकिन इसके बाद ससुराल के लोग चार लाख रुपये और सोने की चेन की मांग करने लगे। पति नशे की हालत में उसे प्रताड़ित करता था। दो दिन पूर्व ही मायके पक्ष के लोग उसे ससुराल छोड़कर आए। शनिवार शाम पति ने फोन कर विवाहिता की तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी।
विज्ञापन
आरोप है कि घर पहुंचने पर देखा तो वह मृत मिली। ससुराल के लोग घर से लापता थे। ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।