{"_id":"67439674e2da9c7ac50a1c04","slug":"married-woman-beaten-for-opposing-second-marriage-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-126093-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दूसरी शादी करने का विरोध करने पर विवाहिता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दूसरी शादी करने का विरोध करने पर विवाहिता को पीटा
विज्ञापन
पीलीभीत। दहेज के विवाद में लंबे समय से विवाहिता के मायके में रहने की आड़ में पति ने दूसरी शादी कर ली। जानकारी पर जब विवाहिता ने इसका विरोध किया तो पति समेत ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। देवर पर छेड़खानी का आरोप भी लगाया। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गजरौला पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी नौ मई 2009 को गजरौला क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद दहेज की मांग को लेकर उसका पति से विवाद हो गया। जिसके बाद वह मायके आकर रहने लगी।
विवाद के बाद गजरौला थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन कुछ समय बाद मुकदमे में समझौता हो गया था। आरोप है कि 19 अगस्त 2024 को जानकारी हुई कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। इसके बाद उसने शादी का विरोध किया तो पति व तीन देवरों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
आरोप है कि एक देवर ने उसके साथ छेड़खानी कर धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।