{"_id":"66f97bc0bf6606e38a04b336","slug":"married-woman-beaten-for-not-giving-dowry-jewelry-snatched-and-thrown-out-of-the-house-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-123251-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दहेज न देने पर विवाहिता को पीटा, जेवर छीनकर घर से भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दहेज न देने पर विवाहिता को पीटा, जेवर छीनकर घर से भगाया
विज्ञापन
घुंघचाई। ससुरालियों ने मारपीट कर और जेवर छीनकर विवाहिता को घर से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव दंदौल काॅलोनी निवासी किरन ने बताया उसकी शादी चार साल पहले थाना पलिया क्षेत्र के गांव खुशीपुर निवासी मनोज के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। शादी में दिए गए दहेज से ससुराली खुश नहीं थे। शादी के कुछ दिन तक मामला ठीक-ठाक चलता रहा।
उसके बाद ससुरालियों ने विवाहिता पर दो लाख रुपये की नकदी व एक बाइक लाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। विवाहिता ने दहेज लाने से मना कर दिया। इस पर उसको आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। यही नहीं उसकी पिटाई भी लगाई गई। इसके बाद जेवर छीनकर उसे घर से निकाल दिया।
विवाहिता मायके पहुंची और जानकारी दी। आरोप है कि ससुराल वाले एक लड़की का फोटो भेजकर उसके पति की दूसरी शादी करने की धमकी दे रहे हैं। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति मनोज, सास कल्पती, देवर विनोद कुमार, ननद रंगीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।