फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman beaten and thrown out of the house for not providing plot

Pilibhit News: प्लाॅट न दिलाने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

Fri, 13 Jun 2025 10:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Married woman beaten and thrown out of the house for not providing plot
पीलीभीत। ससुराल वालों ने दहेज में 10 लाख रुपये के प्लाॅट की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। इसके बाद भी आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला तुलाराम निवासी मुस्कान देवी ने सुनगढ़ी पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी 28 मार्च 2023 को मोहल्ले के ही अमित कुमार के साथ हुई थी। शादी में परिजनों ने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया।
विज्ञापन

करीब एक साल बाद पति अमित के अलावा संतोष देवी, चंद्र शर्मा, मोहित कुमार, अन्नू शर्मा, दीप्ति शर्मा उर्फ शीतल, विनय कुमार व दो अन्य लोग दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगे। पति शराब पीकर मारने-पीटने लगा। आरोप है 10 लाख रुपये की कीमत का प्लाॅट खरीदवाने का दबाव बनाने लगे। मांग पूरी न होने पर दूसरी शादी की धमकी दी जाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 29 अगस्त 2024 को आरोपियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed