{"_id":"602c16c98ebc3ee90b47d9f2","slug":"marrage-pilibhit-news-bly4374984179","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसंत पंचमी पर दांपत्य जीवन में बंधे 77 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंत पंचमी पर दांपत्य जीवन में बंधे 77 जोड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। वसंत पंचमी पर समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादियां कराई गईं। पिछली बार की तरह इस बार भी एक स्थान के बजाय समस्त ब्लॉकों पर आयोजन किया गया। कोविड नियमों का पालन कराते हुए सातों ब्लॉकों में शादियां कराई गईं। कुल 77 जोड़े पवित्र अग्नि के सात फेरे लेकर दांपत्य जीवन में बंध गए। बिलसंडा में आशीर्वाद देने पहुंचे विधायक ने पंडाल की जगह कम और अन्य छिटपुट कमियों पर नाराजगी भी जताई।
कोरोना संकट काल के चलते साल 2020 में सामूहिक विवाह नहीं हो सके थे। साल भर इसके लिए कोई बजट भी नहीं मिल सका था। नवंबर 2020 के अंतिम दिनों में बजट की शुरूआत की गई। जिले में 124 शादियों के लिए बजट दिया गया। इसमें पहले चरण में पिछले माह 25 जनवरी को 43 जोड़ों का विवाह कराया गया था। दूसरे चरण को तैयारियों ब्लॉकवार शुरू करा दी गई थीं। वसंत पंचमी के मुहूर्त पर मंगलवार को सामूहिक विवाह ब्लॉकों पर कराए गए। मरौरी ब्लॉक में सात जोड़े पवित्र अग्नि के सात फेरे लेकर दांपत्य जीवन में बंधे। बरखेड़ा में 11 जोड़ों की शादी कराई गई। विधायक किशनलाल राजपूत, बीडीओ सर्वेश कुमार, एडीओ नरेंद्र कुमार आदि ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। बिलसंडा में 17 जोड़ों की शादी हुई। विधायक रामसरन वर्मा, ब्लाक प्रमुख सबिता चौहान के पति धर्मेंद्र चौहान ने आशीर्वाद दिया। यहां पंडाल की जगह कम होने पर विधायक ने नाराजगी जताई। ललौरीखेड़ा में तीन, पूरनपुर में 14, बीसलपुर में नगर क्षेत्र के दो समेत कुल 19 जोड़ों का विवाह कराया गया। गायत्री परिवार के सत्यपाल यादव की टीम ने विवाह संपन्न कराए। ब्लॉक के अलावा नगरपालिका के कर अधीक्षक उमेश आनंद, उपेंद्र शंखधार मौजूद थे। अमरिया में छह जोड़ों की शादी हुई। ब्लॉक प्रमुख श्याम सिंह, एडीओ पंचायत राशिद, अखिलेश मौजूद थे। उपहार के तौर पर सभी को गृहस्थी से जुड़ा सामान भेंट किया गया। इस दौरान प्रति जोड़ा 35 हजार रुपये कन्या के खाते में भेजे गए। छह हजार रुपये प्रति जोड़ा के अनुसार व्यवस्था पर और 10 हजार रुपये साज, सज्जा, खानपान आदि पर व्यय हुआ। जोड़ों को बर्तन, कपड़े, चांदी की पॉयल, बिछिया दिया गया। सजावट भी कराई गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय ने बताया कि सभी ब्लॉकों पर आयोजन कराए गए थे। विधिवत तरीके से सामूहिक विवाह संपन्न हुए।