फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   markaj

निजामुदीन दरगाह से लौटे युवक का सैंपल लिया, 14 दिन तक क्वारंटीन

Fri, 10 Apr 2020 10:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
markaj
पीलीभीत। मार्च में दिल्ली निजामुदीन दरगाह से लौटे न्यूरिया के रहने वाले युवक का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पता लगाकर उसका सैंपल जांच के लिए लिया है। सैंपल लेने के बाद युवक को अमरिया में बने क्वारंटीन सेंटर पर भेज दिया गया है। युवक को लेकर क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

न्यूरिया क्षेत्र का रहने वाला एक युवक लंबे समय से दिल्ली में रह रहा था। दिल्ली में वह निजामुदीन दरगाह पर भी जाता था। यह युवक 23 मार्च को दिल्ली से वापस अपने घर आ गया था। मगर, इसने अपना स्वास्थ्य परीक्षण नहीं कराया और चुपचाप घर आकर रहने लगा। ऐसे लोगों की तलाश में जुटी स्वास्थ विभाग की टीम शुक्रवार को कुछ लोगों के माध्यम से पता लगाकर चला उसके घर पहुंच गई। टीम ने उसका सैंपल लेने के साथ ही उसे अमरिया में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में 15 दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया है। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि युवक निजामुदीन दरगाह होकर आया था। ऐसी जानकारी मिलने के बाद सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है। इसके अलावा वह अमरिया में ही क्वारंटीन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed