{"_id":"65b69e4cca7ac146220c39d8","slug":"marigold-in-food-lion-team-won-in-tent-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-111298-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: भोजन में गेंदा, टेंट में शेर टोली जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: भोजन में गेंदा, टेंट में शेर टोली जीती
विज्ञापन
पीलीभीत। भारत स्काउट और गाइड के पांच दिवसीय तृतीय सोपान- निपुण जांच शिविर का रविवार को समापन हो गया। समापन पर कई कार्यक्रम हुए और भोजन प्रतियोगिता हुई। भोजन में गेंदा और टेंट बनाने में शेर टोली अव्वल रही।
समापन से पहले स्काउट गाइड, रोवर रेंजर्स द्वारा स्काउट भवन परिसर में श्रमदान किया गया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई। ध्वज शिष्टाचार के साथ स्काउट गाइड रोवर रेंजर्स द्वारा विभिन्न प्रकार के टेंट का निर्माण किया गया। टोलियों ने भोजन में चोखा-बाटी, तहरी, सब्जी-पूड़़ी, कचौड़ी आदि व्यंजन बनाए। इसमें टेंट में शेर टोली व भोजन प्रतियोगिता में गेंदा टोली और बेस्ट फ़ाइल में श्रद्धा सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शिविर का संचालन जिला संगठन आयुक्त स्काउट अभिषेक पांडे, जिला संगठन आयुक्त गाइड शालिनी पांडे के निर्देशन में हुआ। शिविर में जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट सचिन सक्सेना, ट्रेनिंग काउंसलर योगेश मौर्य, अभिषेक प्रजापति, तनुष्का शर्मा, प्रशिक्षक श्रुति शर्मा, स्काउट नितिन, अंशु, श्रद्धा, पिंकी हर्ष आदि मौजूद रहे।