{"_id":"618d6d462b091a29484f7a17","slug":"mardar-pilibhit-news-bly465824996","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की चाकू मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की चाकू मारकर हत्या
विज्ञापन
बिलसंडा के गांव रौतापुर में लगी भीड़ और बिलखते परिजन।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलसंडा। गांव रौतापुर निवासी 38 वर्षीय वेदपाल कश्यप के परिवार की महिलाओं से आरोपी के घर की महिलाओं किसी बात को लेकर भैया दूज के दिन कहासुनी हो गई थी। उस समय तो मामला शांत हो गया था, मगर गुरुवार रात आठ बजे आरोपी शराब के नशे में गाली गलौज करने लगा। विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। हमले से सीने के बाई ओर चाकू लगा। इससे वेदपाल की मौत हो गई। सूचना पर सीओ और बड़ी संख्या में फोर्स के साथ पहुंचे। घटना के बाद आरोपी भाग गया।
वेदपाल कश्यप और आरोपी गोविंद प्रसाद उर्फ कल्लू का कर आस पास में ही है। वेदपाल कश्यप मजदूरी करता था। भैया दूज के दिन दोनों के परिवार की महिलाओं में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय मामला शांत हो गया था। इसके बाद गुरुवार की शाम आरोपी गोविंद शराब के नशे में आया और गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि जब विरोध किया तो ईंट पत्थर मारने लगा। इसी दौरान वेदपाल ने भाग खड़ा हुआ। आरोपी ने घर से 20 मीटर की दूरी पर वेदपाल को पकड़ लिया और चाकू से हमला कर दिया। चाकू वेदपाल के सीने में बाई ओर लगा। बताया जा रहा है कि आरोपी ने चाकू से कई बार किए थे। इससे वेदपाल की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी वेदपाल की मौत के बाद वहां से भाग गया। परिवार वालों ने जब उसे देखा, तो उसी मौत हो चुकी थी। इससे घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
थाना प्रभारी उदयवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी मिलने के बाद सीओ प्रशांत सिंह भी घटना स्थल का मुआयना करने पहुंच गए थे। पुलिस मृतक के छोटे भाई लालता प्रसाद की तहरीर पर आरोपी गोविंद प्रसाद उर्फ कल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
गांव रौतापुर में चाकू मारकर युवक ही हत्या कर दी गई है। घटना की रिपोर्ट दर्जकर आरोपी का पकड़े के प्रयास जारी किए जा रहे है। अभी परिवार वाले घटना को लेकर कुछ बता नहीं पा रहे है। - प्रशांत सिंह, सीओ बीसलपुर