फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   mardar

मजदूर नन्हेलाल की हत्या का खुलासा, तीन गए जेल

Tue, 07 Apr 2020 06:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
mardar
बरखेड़ा। मजदूर नन्हेलाल की हत्या गांव के ही सुरेश ने अपने भाई और पिता के साथ मिलकर की थी। हत्या के पीछे आरोपी सुरेश के नन्हेलाल की पत्नी से एकतरफा प्यार अहम वजह बना। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों का चालान भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के काजरभोजी गांव निवासी 25 वर्षीय नन्हेलाल की तीन अप्रैल की रात गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव चार अप्रैल की सुबह अपने ही मकान में चारपाई पर मिला था। भतीजे सतीशपाल की ओर से पुलिस ने गांव के ही सुरेश, उसके भाई देवदत्त और पिता वर्माजीत के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। सुरेश को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की। इसके बाद पुलिस को खुलासे तक पहुंचने में देर नहीं लगी। मंगलवार सुबह पुलिस ने अन्य दो आरोपी देवदत्त और वर्माजीत को भी धर दबोचा। तीनों को पूछताछ के बाद चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि आरोपी सुरेश मृतक की पत्नी से एकतरफा प्यार करता था। वह उसकी पत्नी पर बात करने का दबाव बनाता था। इसी को लेकर एक मोबाइल सुरेश ने जबरन नन्हेलाल की पत्नी को दे दिया था। नन्हेलाल की पत्नी ने जब मोबाइल वापस कर दिया, नन्हेलाल को इसकी जानकारी होने पर उसने विरोध किया तो पहले तीन अप्रैल को उसकी पिटाई की गई। फिर बाद में तीनों आरोपियों ने हत्या करने की ठान ली। सुरेश ने गला दबाया और उसका भाई देवदत्त, पिता वर्माजीत नन्हेलाल के हाथ-पैर पकड़े रहे। मोबाइल भी देवदत्त से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed