फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Many proposals pass in a sectary meeting

हंगामेदार बैठक में कई प्रस्ताव पास 

Sat, 27 May 2017 11:04 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sat, 27 May 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र पंचायत की बैठक
    
 ब्लाक सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन ब्लाक प्रमुख कौसर जहां की अध्यक्षता में किया गया। दर्जनों प्रस्ताव पारित किए गए। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें खंड विकास अधिकारी सुभाष नेमा ने स्वच्छ सौचालय मिशन में सभी प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों से सहयोग करने की अपील की। गर्मी को देखते हुए इंडिया मार्का हैंडपंप प्रधान ग्राम निधि व रीवोर का काम 14 वें वित्त की धनराशि से कराने को कहा। स्वास्थ्य विभाग के डा.जसीम ने विभगा की ओर से दीमागी बुखार से बचाव को चलाए जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी दी। बताया कि टीकाकरण 11 जून तक चलेगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य सगीर अहमद, मोहम्मद इस्लाम प्रधान बदरुल हसन ने गांव में सफाईकर्मी न आने पर नाराजगी जताई। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि विजय गंगवार, मंगली प्रसाद, एडीओ पंचायत रफीउल्ला, सहायक विकास अधिकारी मुकेश कुमार, जिला पंचायत सदस्य असलम जावेद, रियाज खान, मोहम्मद ताहिर, नदीम मलिक, नरेश कुमार गंगवार, नरेन्द्र कुमार, निसार अहमद, बलजीत सिंह, अनीस अहमद, रोहिल मलिक, मेरी गोल्ड,बदरुल हसन, आदि मौजूद रहे।       
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed