{"_id":"6998bdba8652ae7c9f0629f2","slug":"many-houses-in-sherpur-kalan-do-not-have-toilets-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-154157-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शेरपुर कलां में कई घरों में नहीं बने शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शेरपुर कलां में कई घरों में नहीं बने शौचालय
विज्ञापन
पूरनपुर में खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देते भाकपा माले नेता - स्वयं
- फोटो : credit
पूरनपुर। शुक्रवार को भाकपा (माले) नेताओं ने शेरपुर कलां में कई घरों में शौचालय न बने होने के विरोध में ब्लाॅक कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर जरूरतमंदों के घरों में शौचालय निर्माण कराने की मांग की। साथ ही कहा कि शेरपुर कलां में कई घरों में शौचालय नहीं बने है। सरकार का दावा सिर्फ कागजों में सीमित है।
भाकपा माले नेता अफरोज आलम के नेतृत्व में ब्लाॅक कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने बीडीओ को ज्ञापन दिया। इसमें कहा कि शेरपुर कलां में कई घरों में शौचालय नहीं बने हैं। सरकार हर घर में शौचालय बना देने का दावा कर रही है, लेकिन हकीकत है कि गांव के जरूरतमंद लोग ग्राम पंचायत सचिव और प्रधान के चक्कर लगा रहे हैं। इस दौरान शौचालय से वंचित परिवारों के साथ प्रदर्शन किया गया। सरकारी योजनाओं में पात्रोंं को अपना हक हासिल करने के लिए जिम्मेदारों के पीछे घूमना पड़ रहा है।
आरोप लगाया कि आवास व शौचालय निर्माण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी चल रही है। पात्र वंचित किए जा रहे और चहेते अपात्र लाभ उठा रहे हैं। इस दौरान दिलशाद खां, सरफुद्दीन, शहाना आदि भी मौजूद रहे। बीडीओ/डीसी मनरेगा हेमंत कुमार यादव ने बताया कि भाकपा माले नेताओं ने 10 लोगों की सूची दी है। ग्राम पंचायत सचिव को जांच कराने और अगर वे लोग पात्र है, तब उनको शौचालय का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद