{"_id":"573cab1f4f1c1b7406ac7368","slug":"mandi-million-will-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ से बनेगा मंडी मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ से बनेगा मंडी मार्ग
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Wed, 18 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला मैदान रेलवे क्रॉसिंग से आसाम रोड जाने वाले मंडी मार्ग का जल्द निर्माण कराया जाएगा। मार्ग निर्माण को मंडी समिति से भेजे गए एक करोड़ के प्रस्ताव को शासन ने स्वीकृति दे दी है। हॉटमिक्स से निर्माण कराया जाएगा।
नौगवां रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होने से रामलीला मैदान क्रासिंग से आसाम रोड जाने वाले मार्ग पर यातायात काफी बढ़ गया है। पहले से जर्जर इस मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ने से स्थिति और खराब हो गई है। लोगों ने इसकी शिकायत डीएम से की थी। इस पर डीएम ने मंडी उपनिदेशक (निर्माण) को मार्ग का निर्माण कराने के निर्देश दिए थे। डीएम के निदेश पर मंडी समिति ने इस मार्ग को हॉटमिक्स से बनाने के लिए एक करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। करीब तीन माह बाद शासन ने यह प्रस्ताव स्वीकृत कर लिया है। शासन से स्वीकृति मिलने पर मंडी निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। उपनिदेशक (निर्माण) मनोज अग्निहोत्री ने बताया कि मार्ग के निर्माण को शासन से स्वीकृति मिल गई है। जल्द इस मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।