फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   management Student death in Amritsar

अमृतसर में प्रबंधन के छात्र की मौत

Sun, 22 Nov 2015 10:39 PM IST
पीलीभीत/बरखेड़ा।
पीलीभीत/बरखेड़ा। Updated Sun, 22 Nov 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
management Student death in Amritsar
अमृतसर में सड़क हादसे का शिकार हुए थाना क्षेत्र के गांव ज्योहरा
विज्ञापन
कल्यानपुर निवासी 18 वर्षीय सचिन गंगवार का शव पहुंचने पर उसके घर में कोहराम मच गया। वह माता-पिता का इकलौता पुत्र था।

गांव ज्योहरा कल्यानपुर निवासी जयपाल गंगवार ने बताया कि उनका पुत्र सचिन और गांव का सोनू अमृतसर स्थित स्वामी सत्यानंद कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहे थे।

शुक्रवार को हॉस्टल से दोनों छात्र बिहार निवासी अपने साथी छात्र के साथ बाइक पर कहीं जा रहे थे। डिवाइडर से बाइक टकराने पर सचिन की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि उसके दोनों साथी घायल हो गए।

पोस्टमार्टम के बाद रविवार को सुबह उसका शव घर पहुंचा। उसका शव देखते ही मां सुनीता गंगवार और बहन पूनम रोने-चिल्लाने लगी। आसपास के लोगों ने विलख रहे परिवार वालों को ढांढस बंधाया। गमगीन माहौल में शव की अंत्येष्टि कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed