{"_id":"6763c89874e12f0c580a8525","slug":"man-murdered-and-thrown-into-the-river-in-pilibhit-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: युवक की हत्या... नदी में मिला शव, शरीर से बंधी थी ईंटों भरी बोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: युवक की हत्या... नदी में मिला शव, शरीर से बंधी थी ईंटों भरी बोरी
Thu, 19 Dec 2024 12:54 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:54 PM IST
सार
पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र में फगुनाई नदी में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जिस हालत में शव मिला है, उससे यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव नदी में फेंका गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र में फगुनाई नदी में बृहस्पतिवार सुबह युवक का शव उतराता मिला। उसके पैर रस्सी से बंधे थे। शव नदी के पानी में डूब जाए, इसके लिये ईंटों भरे बोरे को बांधा गया था। सूचना पर पहुंची बिलसंडा पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बिलसंडा से करीब आठ किलोमीटर दूर शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र के पास ग्रामीणों और राहगीरों ने बृहस्पतिवार सुबह फगुनाई नदी में शव उतराता देखा। इसकी सूचना थाना बंडा और बिलसंडा पुलिस को दी गई। दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई।
विज्ञापन
बंडा पुलिस ने शव निकलवाने से किया इनकार
बंडा थानाध्यक्ष ने घटना बिलसंडा क्षेत्र में होने की बात कहकर शव को नदी से निकलवाने से मना कर दिया। इसके बाद बिलसंडा पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाने का प्रयास शुरू किया। युवक की उम्र करीब 32 वर्ष बताई जा रही है। शव करीब तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पीलीभीत टाइगर रिजर्व: दोनों तरफ गाड़ियां... बीच में बाघ, पास पहुंचे सिंचाईकर्मी करने लगे ये काम, आ गई आफत
युवक के पैर रस्सी से बंधे थे। शरीर से ईंटों भरी बोरी भी बंधी थी, जिससे कि शव पानी में डूब जाए। गले में मफलर भी बंध पाया गया। बिलसंडा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार बिश्नोई ने बताया कि शव को नदी से बार निकलवाया गया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन