{"_id":"64de6e5994aba8549702e476","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-2803-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
Fri, 18 Aug 2023 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
रोहित पाल का फाइल फोटो ।
न्यूरिया। सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बिलगवां निवासी रोहित पाल की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम सैदपुर के पास की है। सूचना पर न्यूरिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
भाई मुकेश पाल ने बताया कि रोहित का पिछले पांच माह से दिमागी संतुलन ठीक नहीं चल रहा था। उसका उपचार भी कराया जा रहा था। बुधवार को ही पीलीभीत में कपड़े की एक दुकान पर उसे काम मिला था। बृहस्पतिवार को वह साइकिल से शहर जा रहा था, तभी पीलीभीत से टनकपुर जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। न्यूरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से ही पत्नी नैनसी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी एक वर्ष की बेटी भी है। संवाद