फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Man arrested for injuring friend while testing a country-made pistol at a party.

Pilibhit News: पार्टी में तमंचे के टेस्टिंग से दोस्त के घायल होने का आरोपी पकड़ा

Mon, 24 Aug 2026 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for injuring friend while testing a country-made pistol at a party.
बीसलपुर। मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में 21 अगस्त की रात पार्टी के दौरान तमंचा टेस्ट करने के लिए चलाई गई गोली से नगर पालिका कर्मचारी धर्मेंद्र कुमार घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने रविवार को गोली चलाने वाले नगर निवासी आरोपी युवक विक्रम जायसवाल को बरेली से पकड़ लिया। उसे कोतवाली लाकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने गोली चलने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने तमंचा बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान किया है। वहीं, घायल धर्मेंद्र की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


नगर में 21 अगस्त की रात मोहल्ला दुर्गा प्रसाद स्थित एक घर में पार्टी हुई थी। इसमें मोहल्ला हबीबुल्लाह खान शुमाली की रामनगर कॉलोनी निवासी नगर पालिका कर्मी धर्मेंद्र कुमार समेत पांच लोग शामिल थे। इसी दौरान पार्टी में मौजूद एक युवक ने नया तमंचा टेस्ट करने के इरादे से उससे फायर कर दिया। गोली पड़ोस में बैठे धर्मेंद्र कुमार के सीने में जा लगी।
विज्ञापन

गोली चलने से वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना को दबाने के लिए शुरुआत में झूठी कहानी रची गई, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे देर रात सीएचसी ले जाया गया। बाद में उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, उपचार के दौरान गोली धर्मेंद्र के शरीर से निकल गई है। अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने पार्टी में शामिल रहे एक युवक को शनिवार को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने पार्टी में मौजूद अन्य लोगों के नाम और पते भी पुलिस को बताए। इसके आधार पर पुलिस ने गोली चलाने वाले युवक की तलाश शुरू की। रविवार को पुलिस ने आरोपी युवक को बरेली से पकड़ लिया। उसे बीसलपुर कोतवाली लाकर पूछताछ की गई। संवाद

----
घायल ने तहरीर देने से किया इन्कार
मामले में एक महत्वपूर्ण बात यह भी सामने आई है कि घायल नगर पालिका कर्मचारी धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देने से इन्कार कर दिया है। पुलिस को दिए बयान में धर्मेंद्र ने बताया कि गोली चलाने वाला युवक उसका दोस्त है और गोली जानबूझकर नहीं चलाई गई थी। उसके अनुसार, तमंचा टेस्ट करने के दौरान गोली धोखे से चल गई और उसे लग गई।
----
गोली चलाने वाले युवक को बरेली से पकड़ लिया गया है। तमंचा बरामद कर आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया है। - राहुल पांडेय, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed