फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Make mini Saifai State Hemraj's village Tahputa

मिनी सैफई बना राज्यमंत्री  हेमराज का गांव टाहपौटा

Sun, 03 Apr 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 03 Apr 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Make mini Saifai State Hemraj's village Tahputa
होली - फोटो : pilibhit, beureu
खाद्य रसद एवं राज्यमंत्री हेमराज वर्मा का गांव टाहपौटा रविवार को मिनी सैफई नजर आ रहा था। मौका था राज्यमंत्री द्वारा आयोजित होली मिलन का। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने राज्यमंत्री से होली मिलकर बधाई दी और रंगारंग कार्यक्रम एवं लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। अधिकारियों से लेकर नेता और आम जनता इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची।
विज्ञापन

होली के उपलक्ष्य में बरखेड़ा से सपा विधायक एवं राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने गांव में होली मिलन का आयोजन किया था। गांव के बाहर स्कूल प्रांगण में लगे भव्य पंडाल में मुख्य मंच पर आर्केस्ट्रा के कलाकारों ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा तो शहर के जावेद डांस ग्रुप के कलाकारों ने सभी का मनोरंजन किया। रात को पंजाबी नाइट में पंजाब से आए गायक सुखराज धारीवाल ने अपनी प्रस्तुति से सभी को झूमने पर मजबूर कर किया। मंच के सामने राज्यमंत्री हेमराज वर्मा नरेंद्र मिश्रा कट्टर के साथ आगंतुकों से गले लगकर होली मिलते रहे। हर कोई उनसे मिलने को आतुर दिखा। सुरक्षा की दृष्टि से गांव के मुख्य मार्ग से पंडाल के अंदर तक पुलिस की व्यवस्था थी और स्वयं सीओ जहानाबाद इसकी निगरानी कर रहे थे। पंडाल की गतिविधियों को ड्रोन कैमरे में कैद किया जा रहा था। देररात तक चले इस कार्यक्रम में एमएलसी अमित यादव रिंकू, जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, डीडीओ एके सिंह चंद्रौल, बीएसए अम्बरीश यादव, जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा, सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी, नेता एवं आम जनता मौजूद रही।
विज्ञापन


यादव महासभा का हुआ होली मिलन
पीलीभीत। यादव महासभा के तत्वावधान में अशोक कॉलोनी स्थित लाला लाजपतराय हाल में होली मिलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद यादव ने समाज को एकजुट रहने, शिक्षित होने और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराई को दूर करने पर जोर दिया। यहां जिलाध्यक्ष श्याम सिंह यादव, प्रदीप यादव, महेश, शरद यादव, महेश चंद्र, श्रीकांत, चंचल, तेज सिंह, रामपाल सिंह, द्वारिका प्रसाद, सर्वेश, दुर्विजय सिंह, श्रीकृष्ण यादव कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed