पीलीभीत। दियूरियाकलां के न्यूरानपुर मुड़िया में स्थित आश्रम के नाथ संप्रदाय के महंत हनुमान नाथ ने मंगलवार को पीलीभीत पहुंच रही गोरक्षा यात्रा को राजनीतिक महत्वाकांक्षा को पुष्ट करने की यात्रा बताई। महंत हनुमान नाथ ने प्रेसवार्ता के जरिये स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से गोरक्षा पर शास्त्र चर्चा तक की चुनौती दी व लोगों से इस यात्रा से दूरी बनाने की अपील की।
आज शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज की गोरक्षा यात्रा पीलीभीत पहुंचेगी। इसके विरोध को लेकर महंत हनुमाननाथ ने मंगलवार को एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया। उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज की गोरक्षा यात्रा को प्रदेश सरकार की ओर से किए जा रहे गो संरक्षण कार्य में विघ्न डालने की यात्रा बताई व स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज पर एक निजी राजनीतिक पार्टी की महत्वाकांक्षाओं को इस यात्रा के माध्यम से पूरा करने का आरोप लगाया। इस दौरान उनके साथ महंत अवनीश रतन, रामानंद पुरी, बाबा श्याम शंकर नाथ, बासुदेव नंद गिरि आदि मौजूद रहे। संवाद