फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Maha Aarti took place at 16 ghats of Gomti including the place of origin

खोदाई कार्य पूरा होने पर उद्गम स्थल समेत गोमती के 16 घाटों पर हुई महा आरती

Fri, 01 Jul 2022 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Maha Aarti took place at 16 ghats of Gomti including the place of origin
कलीनगर। गोमती नदी की 47 किलोमीटर सीमा में शुरू कराए गए खोदाई कार्य के पूरा होने पर गुरूवार को गोमती उद्गम स्थल समेत 16 ग्राम पंचायतों के घाटों पर एक साथ महाआरती का आयोजन किया गया। गोमती उद्गम स्थल पर डीएम पुलकित खरे के साथ विधायक बाबूराम पासवान, जिलाध्यक्ष संजीव प्रपात सिंह समेत तमाम लोग महा आरती में शामिल हुए। इसके बाद अमृत सरोवर के कार्यों का उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन

गोमती नदी के पुनरुद्धार के लिए 11 मई को डीएम पुलकित रखे ने मनरेगा से खोदाई कार्यों का शुभारंभ किया था। बरसात से पूर्व कार्य को पूरा करने का संकल्प लेकर प्रयास शुरू किए गए। डीएम ने जनपद सीमा में 47 किमी तक पद यात्रा कर कार्यों पर नजर रखी। नतीजा भी सफल रहा। खोदाई कार्य के 51 दिन के अंदर खोदाई कार्य को पूरा कर लिया गया। डीसी मनरेगा मृणाल सिंह की भूमिका अहम रही। खोदाई कार्य के साथ 16 ग्राम पंचायतों में आरती के लिए घाट भी बनाए गए। इधर खोदाई कार्य होने पर डीएम के निर्देश पर उद्गम स्थल समेत 16 ग्राम पंचायतों में एक साथ महा आरती का आयोजन किया गया। गुरुवार शाम सात बजे डीएम उद्गम स्थल पर पहुंचे। इसके बाद आरती को शुरू किया गया। महा आरती को लेकर गोमती परिसर को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया। जिससे उद्गम स्थल का नजारा भव्य दिखा। डीएम ने अमृत सरोवर के तहत कराए गए कार्यो का उद्घाटन भी किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजू दीक्षित, निर्भय सिंह, योगेश्वर सिंह, डॉ विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed