फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lucknow youth killed in roadways bus and car collide on Assam Highway in Pilibhit

Pilibhit News: असम हाईवे पर रोडवेज बस और कार की टक्कर, लखनऊ के युवक की मौत, चार दोस्त घायल

Mon, 29 Sep 2025 01:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Sep 2025 01:33 PM IST
सार

पूर्णागिरि धाम दर्शन करने जा रहे लखनऊ के युवकों की कार पीलीभीत के पूरनपुर में रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हो गए। सभी दोस्त बताए गए हैं। 

विज्ञापन
Lucknow youth killed in roadways bus and car collide on Assam Highway in Pilibhit
क्षतिग्रस्त रोडवेज बस और कार - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर सोमवार तड़के करीब 4:15 बजे रोडवेज बस और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार लखनऊ के थाना काकोरी के गांव महमूदपुर माटीपुर निवासी अभिषेक यादव (22) की मौत हो गई। चार अन्य युवक गंभीर घायल हो गए। इलाज के लिए सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक बीए का छात्र था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।

विज्ञापन


हादसा असम (पीलीभीत-पूरनपुर) हाईवे पर गांव हरसिंपुर मोड़ के समीप हुआ। कार में सवार युवक लखनऊ से उत्तराखंड में मां पूर्णागिरि के दर्शन को जा रहे थे। मोड़ के समीप सामने से आई नजीबाबाद डिपो की रूपैडिहा-बहराइच जा रही रोडवेज बस और कार की टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


हादसे में लखनऊ के महमूदपुर माटीपुर थाना काकोरी निवासी अभिषेक यादव (22), लखनऊ के ही गांव रहीमाबाद निवासी शिवम (24), उसका भाई सचिन (26) इसी गांव के सागर (20), लखनऊ के थाना गोसाईंगंज निवासी अजीत सिंह उर्फ अनु यादव (25) घायल हो गए। कार अजीत सिंह चला रहे थे। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने अभिषेक यादव को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। चारों घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लगा गया। सूचना पर टीम के साथ पहुंचे एसएसआई राजीव कुमार ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हाईवे से हटवाया। तब जाम समाप्त हुआ। एसएसआई ने बताया कि अभिषेक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह बीए की पढ़ाई कर रहा था।

इकलौते पुत्र की मौत पर बेसुध हो गए माता-पिता
हादसे की सूचना सुबह करीब पांच बजे पुलिस ने अभिषेक और अन्य घायलों के परिजन को मोबाइल पर दी। सुबह करीब साढ़े नौ बजे सीएचसी पहुंचे अभिषेक के पिता और मां इकलौते पुत्र का शव देखकर बेसुध हो गए। साथ आए लोगों ने उनको बमुश्किल ढाढ़स बधाया।

अन्य वाहनों से गंतव्य को रवाना हुई सवारियां
रोडवेज बस में 20 सवारियां थीं। हादसा पर बस में सवार यात्रियों में कोहराम मच गया। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई। सवारियां हाईवे पर कुछ देर इंतजार कर अन्य वाहनोंं से अपने गंतव्य को रवाना हुईं। हादसे के बाद चालक-परिचालक भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed