{"_id":"fcf0fe18f5c26466c37a21949c72972c","slug":"lord-won-none-of-no-major-gift-will-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘प्रभु’ की झोली से कोई न कोई बड़ी मिलेगी सौगात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘प्रभु’ की झोली से कोई न कोई बड़ी मिलेगी सौगात
पीलीभीत
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार द्वारा कल 25 फरवरी को रेल बजट पेश किया जाएगा। आने वाले रेल बजट से जिले के हर वर्ग की अपनी अलग-अलग उम्मीदें हैं। प्रदेश के खाद्यान्न क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले जनपद के किसानों, व्यापारियों, महिलाओं, विद्यार्थियों को अतिविशिष्ट संसदीय क्षेत्र के होने के नाते रेल बजट से काफी उम्मीदें हैं। जिलेवासियों को उम्मीद है कि उन्हें प्रभु की झोली से कोई न कोई बड़ी सौगात जरूर मिलेगी।
जिले की रेल व्यवस्था पर गौर करें तो जिलेवासियों की बहुप्रतीक्षित बड़ी रेल लाइन की मांग तो पूरी होने के कगार पर है। इसके तहत भोजीपुरा-टनकपुर और पीलीभीत-ऐशबाग रेल मार्ग पर आमान परिवर्तन का कार्य भी तेजी से चल रहा है। पिछले से पूर्व रेल बजट में पीलीभीत-शाहजहांपुर रेल मार्ग को शामिल न किए जाने से जिलेवासियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया था। उधर, अब पुन: शाहजहांपुर तक बड़ी रेल लाइन को लेकर लोगों की उम्मीदें जागी हैं। उन्हें उम्मीद है कि रेलमंत्री जिलेवासियों से किए गए वादे जरूर निभाएंगे।
केंद्रीय मंत्री मेनका ने बजट
को लेकर रखे सुझाव
केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद जिले में रेल की धीमी होती रफ्तार को केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की दखलंदाजी के बाद ही तेजी मिली। उन्होंने केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु से मिलकर जिले के विकास को बजट देने की सिफारिश की।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने की इनकी पैरवी
- प्रस्तावित पीलीभीत-शाहजहांपुर को जारी हो बजट।
- पीलीभीत-टनकपुर मार्ग पर कचहरी के निकट हॉल्ट की स्थापना।
- कुर्रैया हॉल्ट को पुन: रेलवे स्टेशन में तब्दील करने।
- पीलीभीत जंक्शन पर अतिविशिष्ठ कक्ष का निर्माण।
- आमान परिवर्तन कार्य पूरा होने के बाद पीलीभीत से हावड़ा, कटरा (जम्मू) व मुंबई की ओर नई ट्रेनों का संचालन।
यह हैं जिलेवासियों की उम्मीदें
- जिले को चारों ओर बड़ी रेल लाइन से किया जाए आच्छादित।
- किसानों के लिए बने रेलवे के वातानुकूलित गोदाम।
- सीनियर सिटीजन के लिए बने अलग से काउंटर।
- जीआरपी व आरपीएफ में महिला जवानों की हो तैनाती।
- पीलीभीत जंक्शन को आधुनिक सुविधाओं से हो लैस।