फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lord bag not Turns out a new gift

प्रभु की झोली से नहीं निकली कोई नई सौगात

Sun, 29 Nov 2015 12:08 AM IST
plibhit
plibhit Updated Sun, 29 Nov 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु के आगमन को लेकर उत्साही जिलेवासियों को फिलहाल कोई नई सौगात तो नहीं मिली है, लेकिन उन्होंने प्रतीक्षित पीलीभीत-शाहजहांपुर को बड़ी रेल लाइन में तब्दील करने का भरोसा दिला लोगों की उम्मीद पर अपनी मुहर जरूर लगा दी है। मझोला रेलवे स्टेशन को हॉल्ट में तब्दील न कर रेलवे स्टेशन बरकरार रखने की घोषणा ने भी क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह भरने का काम किया है।
विज्ञापन

पीलीभीत-शाहजहांपुर रेल मार्ग को ब्राडगेज में तब्दील करने को वर्ष 1999 में कवायद शुरू की गई थी। उस दौरान आमान परिवर्तन को सर्वे कर प्रस्ताव बनाकर भेजा गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के प्रयासों से गत वर्ष इस ब्राडगेज प्रोजेक्ट को लेकर पुन: सर्वे भी किया गया, लेकिन मोदी सरकार के रेल बजट में इसको तवज्जो न मिलने से क्षेत्र के लोग नाउम्मीद होते जा रहे थे। शनिवार को शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने रेल मंत्री से पीलीभीत-शाहजहांपुर रेल मार्ग पर आमान परिवर्तन कराने की बात रखी। जिस पर रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने अपने संबोधन के दौरान उक्त रेलमार्ग पर आमान परिवर्तन के लिए 350 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट बनाकर उसे पास कराने का भरोसा दिलाया। इससे क्षेत्र के लोगों को खासी उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

वहीं केंद्रीय मंत्री की मझोला रेलवे स्टेशन को हॉल्ट में तब्दील न करने की सिफारिश को भी रेलमंत्री ने स्वीकार कर तत्काल ही उक्त रेलवे स्टेशन को हॉल्ट में तब्दील न करने की घोषणा कर दी। साथ ही उन्होंने उक्त रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण को पांच करोड़ रुपये देने की बात कह वहां के लोगों की एक तरह से मुराद को पूरा करने का काम किया। अगर इन दो मांगों को छोड़ दे तो उन्होंने जिले को इसके अलावा कोई नहीं सौगात नहीं दी। लोगों को उम्मीद थी कि पीलीभीत-टनकपुर रेल लाइन को हल्द्वानी से जोड़ने के लिए नई रेल लाइन की परियोजना के बारे में प्रभु कुछ कह सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कुछ अन्य आधुनिक सुविधाएं यहां मुहैया कराने की घोषणा करने की भी लोगों को उम्मीद थी, लेकिन वह भी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेनका की तारीफ के पुल बांधते रहे प्रभु
रेल मंत्री सुरेश प्रभु अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की तारीफों के पुल बांधते रहे। उन्होंने कहा कि वह अपने सुझावों से अवगत कराती रहती हैं। क्षेत्र का सौभाग्य है कि उन्होंने ऐसा कर्मठ सांसद मिला है।

सीए संजय ने सौंपा उपहार
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान शहर के चार्टेड एकाउंटेंट संजय गुप्ता को मंच पर देखकर सभी कानाफूसी करते नजर आए। बाद में पता चला कि रेलमंत्री सुरेश प्रभु पेशे से चार्टेड एकाउटेंट हैं और संजय गुप्ता इस नाते उन्हें बुके व उपहार भेंट किए।

स्टेशन चौराहा तक रहा सील
कार्यक्रम स्थल से स्टेशन चौराहा तक के क्षेत्र में पुलिस, जीआरपी व आरपीएफ ने सुरक्षा की दृष्टि वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा रखी थी। इसके बावजूद सत्ताधारी पार्टी के जुड़े कुछ नेता वाहनों के हूटर बजाते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे।

यहां भी दिखी भाजपा की गुटबाजी
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान भी भाजपा की गुटबाजी साफ दिखी। रेलमंत्री की हेलीपैड पर अगवानी करने जहां केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी गुट के नेता पहुंचे, वहीं जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार अपने समर्थकों के साथ पूरे समय मंच के सामने बैठे रहे।


प्रभु की सादगी की चर्चाएं रही आम
रेलमंत्री सुरेश प्रभु की कार्यप्रणाली व उनकी सादगी की चर्चाएं आम रहीं। रेलमंत्री अपने सादगी भरे पहनावे व काम करने की अपनी तेज तर्रार छवि के लिए जाने जाते हैं। शनिवार को भी उनका यही अंदाज देख लोग चर्चाएं करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed