फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Looted money recovered by taking the accused on remand

Pilibhit News: आरोपी को रिमांड पर लेकर लूटी रकम की बरामद

Sat, 15 Jul 2023 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 15 Jul 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Looted money recovered by taking the accused on remand
पीलीभीत/अमरिया। पेट्रोल पंप के मैनेजर से लूट के मामले में फरार आरोपी को रिमांड पर लेकर पुलिस ने 57 हजार रुपये बरामद किए। रकम बरामद करने के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना अमरिया क्षेत्र के गांव लाहौरपुर निवासी कश्मीर सिंह से एक माह पूर्व दो अज्ञात बाइक सवारों ने 2.91 लाख रुपये लूट लिए। इस मामले में पुलिस ने शहर के मोहल्ला पंजाबियान निवासी फुरकान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 71 हजार रुपये बरामद किए थे। दूसरा आरोपी जिला बरेली के थाना बहेड़ी के गांव चाटो पिपलिया (सिलाजागीर) निवासी शाहवेज उर्फ शानू फरार हो गया था। बाद में उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने रकम बरामद करने के लिए आरोपी को रिमांड पर लिया और रकम बरामद करने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। आरोपी ने बताया कि उसके हिस्से में 1.40 लाख रुपये आए थे। जिसमें 57 हजार रुपये उसके घर से बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed