फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   lokdaun

नमाज पढने के लिए मस्जिद में जुटी भीड़, इमाम समेत 100 पर एफआईआर

Thu, 26 Mar 2020 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
lokdaun
पीलीभीत। लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए बेलों वाली मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए पहुंची भीड़ पर पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर इमाम समेत 100 लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लॉकडाउन की घोषणा के साथ ही धार्मिक स्थलों पर भीड़ एकत्र न करने की अपील की थी। इसका सख्ती से पालन कराने के लिए थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। धर्मगुरुओं की अपील के बावजूद बुधवार को बेलों वाली मस्जिद में करीब सौ लोग पहुंच गए और नमाज पढ़ने लगे। गश्त पर निकले सिपाही मनीष यादव ने मस्जिद में भीड़ देखी। सभी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई नहीं माना। नमाज पढ़ने के बाद सभी पास में ही चौराहा पर समूह में एकत्र हो गए। मस्जिद के इमाम मुजम्मिल खां को भी बुला लिया। कोतवाली में सूचना दी गई, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने से पहले सभी चले गए। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि सिपाही की ओर से पूरनपुर क्षेत्र के गांव महोलिया रामपुर के रहने वाले इमाम मुजम्मिल खां समेत करीब एक सौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें मोहल्ला भूरे खां निवासी मोहम्मद रिजवान, सिराज, फैजान, उस्मान, शाहिद, मोहम्मद गाजी, अनवर, मोहम्मद इमरान, मेराज, जफर कादरी, भूरा कुरैशी, मदीनाशाह निवासी बाबू, देशनगर निवासी दानिश, मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी मोहम्मद अजीम और मोहल्ला मुनीर खां निवासी फैजान को नामजद किया गया है, बाकी अज्ञात हैं।
विज्ञापन

बरखेड़ा में 20 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बरखेड़ा। लॉकडाउन के बीच बिना किसी काम के घर से निकलने वाले लोगों पर कार्रवाई करते हुए निषेधाज्ञा के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। जारी है। गाजीपुरकुंडा गांव के रहने वाले महेंद्रपाल, रामबाबू, रामगुन, तोताराम, वार्ड नंबर आठ निवासी देवेंद्र सिंह, मोहम्मद उवैस, वार्ड नंबर तीन निवासी आशी गुप्ता, वार्ड नंबर 10 निवासी शमशुल, वार्ड नंबर छह निवासी मोहम्मद नजफ, भैंसहा ग्वालपुर गांव निवासी दुर्गाप्रसाद, पौटाकलां गांव निवासी मिश्किन अहमद, जहीर अहमद, मोहम्मद सैफ, शोएब, सोनू, धर्मेंद्र कुमार, लियाकत हुसैन, भैंसहा सतरापुर गांव निवासीर रामेश्वर दयाल, ज्योराह कल्याणपुर निवासी राजेश कुमार को आरोपी बनाया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सख्ती की जा रही है। निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज की गई हैं। अब तक 1317 वाहनों के चालान किए गए हैं, 53 वाहन सीज किए गए हैं। वहीं 504601 रुपये जुर्माना वसूला है। -अभिषेक दीक्षित, एसपी
बीसलपुर में 33 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बीसलपुर। 21 दिन के लॉकडाउन में सड़कों पर बिना मतलब घूमने निकले 33 लोगों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि मोहल्ला ग्यासपुर निवासी अंसार, मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी असलम, आलम, गांव अहिरपुरा निवासी सुनील, जयदेव, योगेंद्र, इमलिया मरौरी निवासी सलीम, इरशाद, गांव परसिया निवासी सत्यपाल, जितेंद्र, मेवाराम, इरफान, कृपाल, विकास, रोहिताश, रामऔतार, जगदीश, छविनाथ, मेवाराम , लीलाधर, प्रेमपाल, संजीव, दिनेश, लीलाधर, सरोज कुमार, ओमकार, परमेश्वरी दयाल, रामनिवास, दुर्गपाल, रामसिंह, मुन्नालाल, बबलू, गांव अमृता खास निवासी राजेश, और अजीत समेत 33 लोगों को आरोपी बनाया गया है। संवाद
भट्ठा मालिक पर भी एफआईआर
न्यूरिया। लॉकडाउन के बीच देवीपुरा गांव निवासी भट्ठा मालिक नफीस मजदूरों को बुलाकर ईंट भट्ठा पर पथाई कराने लगे। बृहस्पतिवार दोपहर सूचना मिलने पर सुहास चौकी इंचार्ज सुभाष चंद्र ने भट्ठा पर दबिश दी तो भट्ठा मालिक भाग गया। मजदूरों को कोरोना वायरस की भीषणता समझाकर वापस घर भेज दिया गया। इंस्पेक्टर जेपी सिंह ने बताया कि भट्ठा मालिक के खिलाफ धारा 188 की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

बिना काम घूमने में 13 और फंसे
न्यूरिया। पुलिस ने बिना काम घरों से बाहर निकलने पर मोहल्ला खेड़ा निवासी प्रेमराज, प्रेमशंकर, राधेश्याम, मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी मशहर अली, साजिश, बंगाली कॉलोनी निवासी गोपाल, मझोला निवासी नफीस अहमद, सत्यपाल, धर्मपाल, यूसुफ, उमेश, आरिफ, पप्पू समेत 13 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed