फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   lohri

जिले में धूमधाम से मनाई गई लोहड़ी

Tue, 13 Jan 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Tue, 13 Jan 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
lohri
एलायंस क्लब मधुबन की ओर से शहर के एक होटल में हुए कार्यक्रम में लोहड़ी और मकरसक्रांति मनाई गई। इस मौके पर महिलाओं ने गिद्दा नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर कंचन सक्सेना, डिम्पल, सीमा राना, मधुकुमार, शानू, एकता, शिवा, चारू धवन, रजनी, अग्रवाल, निशा सक्सेना, संगीता, प्रिया सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। उधर सुरभि कॉलोनी में महिलाओं ने धूमधाम से लोहड़ी का पर्व मनाया। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा सिंह परिहार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम पहुंचकर लोहड़ी मनाई। यहां आंगन में आग जलाकर पूजन किया गया और वृद्धजनों को कपड़े प्रदान किए। इस मौके पर कुलदीप सिंह, देवदत्त, विमला शर्मा, सरस्वती देवी, अनुराधा, मालती शर्मा, रजनी, विमल कुमार, राजीव कुमार, प्रकाश, राजेंद्र प्रसाद, परमजीत कौर सहित कई लोग मौजूद रहीं।
विज्ञापन

पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों में लोहड़ी जलाकर तिल, मक्का, मूंगफली आदि चढ़ाई गई। इस दौरान लोगों ने डांस आदि कर पर्व का आनंद लिया। उधर, आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर में लोहड़ी मनाई गई। कालेज में लोहड़ी जलाई गई। छात्रा कमलजीत कौर, परविंदर, चंदनप्रीत, राजदीप कौर, सिमरन, पवनदीप ने भांगड़ा और लोकगीत प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य कौशल आर्य ने लोहड़ी पर्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें येलो हाउस ने पहला, ग्रीन हाउस ने दूसरा, ब्लू हाउस के बच्चों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में मोेहित अवस्थी, गीता राठौर शामिल थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed