फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Locks hanging on the Health and Wellness Center for eight months

Pilibhit News: आठ माह से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर लटक रहे ताले

Sun, 22 Sep 2024 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Locks hanging on the Health and Wellness Center for eight months
बरखेड़ा के गांव अमखेड़ा लखनऊ में बंद पड़ा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर। संवाद
पीलीभीत। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए गांव में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोला गया। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) को भी नियुक्त किया गया, लेकिन आठ माह पूर्व उनके अवकाश पर जाने के बाद यहां ताले लटक गए। ऐसे में 40 हजार से अधिक आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन

बरखेड़ा के गांव अमखेड़ा लखनऊ में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोला गया, साथ ही सीएचओ मनीष राणा की तैनाती की गई। आठ माह पूर्व वह विभागीय छुट्टी लेकर यहां से चले गए। इसके बाद से यहां पर ताले लटके हुए हैं, उनके स्थान पर किसी को नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन

ऐसे में इस क्षेत्र के काजरबोझी, मधपुरी, खजुरिया, मसीत, लखा खास, उमरा खानसिंह, आमडार, लखनऊ कलां, प्रतापडांडी, बर्रामऊ आदि गांवों की 40 हजार से ज्यादा आबादी बरखेड़ा सीएचसी पर जाकर दवा ले रही है। प्रधान के पति व गांव के कुछ लोगों ने इस संबंध में मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी, लेकिन आज तक यहां पर किसी की नियुक्त नहीं हो सकी है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
तीन माह पूर्व सीएमओ को जानकारी दी। आश्वासन तो दिया, लेकिन अब तक यहां पर किसी की नियुक्ति नहीं हो सकी है। ऐसे में परेशानी हो रही है।
- शाहिद हुसैन, प्रधान के पति।
-
दवा लेने के लिए अब बरखेड़ा तक जाना पड़ता है। प्रभारी चिकित्साधिकारी को बताया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
- अखिलेश शर्मा, ग्रामीण
-
सीएचओ की तैनाती थी। छुट्टी के बाद से वह अब तक वापस नहीं आए है। इसको लेकर कई बार नोटिस दिया जा चुका है। अब जल्द ही यहां पर नए सीएचओ की नियुक्ति की जाएगी।

- लोकेश गंगवार, प्रभारी चिकित्साधिकारी

बरखेड़ा के गांव अमखेड़ा लखनऊ में बंद पड़ा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर। संवाद

बरखेड़ा के गांव अमखेड़ा लखनऊ में बंद पड़ा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर। संवाद

बरखेड़ा के गांव अमखेड़ा लखनऊ में बंद पड़ा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर। संवाद

बरखेड़ा के गांव अमखेड़ा लखनऊ में बंद पड़ा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed