फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   lockdown break in Pilibhit

लॉकडाउन का उल्लंघनः बंद कराए गत्ता कारखाना में फिर काम होते मिला, मालिक को दोबारा बख्शा

Mon, 20 Apr 2020 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
lockdown break in Pilibhit
पीलीभीत। रजिस्ट्री कार्यालय के पास छापा मारकर लॉकडाउन के उल्लंघन में जो गत्ता कारखाना तीन दिन पहले बंद कराया गया था, शनिवार रात वह फिर चलता मिला। मगर रसूख के चलते कारखाना मालिक को फिर अभयदान दे दिया गया।
विज्ञापन

लॉकडाउन में दुकान, जिम, कारखाने सब बंद करने के आदेश हैं। इसके बावजूद रजिस्ट्री कार्यालय के पास एक गत्ता कारखाना मालिक मजदूरों को बुलाकर काम करा रहा है। 16 अप्रैल को शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस ने कारखाना बंद करने की हिदायत देकर मजदूरों को छोड़ दिया था। पहले तो पुलिस की ओर से कारखाना मालिक पर कार्रवाई के दावे किए गए, मगर बाद में अफसरों की सिफारिश पर मामला रफा-दफा कर दिया गया।
विज्ञापन

कारखाना मालिक ने दोबारा काम शुरू करा दिया। शनिवार रात स्थानीय लोगों ने आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहा पर लॉकडाउन का पाठ पढ़ा रहे कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी से शिकायत की। कहा कि पुलिस आम आदमी को जरूरत का सामान लेने के लिए भी निकलने नहीं दे रही। उस पर रिपोर्ट दर्ज हो जाती है। मगर, गत्ता कारखाना में मजदूर काम कर रहे हैं। उन्हें क्यों नहीं रोकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तत्काल कारखाने में छापा मारा। शिकायत सही निकली। कारखाने में मजदूरो काम करते मिले। पुलिस के पहुंचते ही वहां काम कर रहे लोग भागने लगे। आठ मजदूरों को पुलिस ने पकड़ लिया। मगर इस बार भी कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई गई। उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। बताया जाता है कि कुछ अफसरों के दबाव में कारखाना मालिक पर कार्रवाई नहीं की गई है। अफसरों की कारखाना मालिक से पहले ही बात हो गई थी। कोतवाल का कहना है कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर छापा मारा था। कारखाने में मजदूरों के काम करते मिलने पर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। कारखाना बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed