{"_id":"665385adab6a9983fd050664","slug":"location-of-woman-who-talked-about-jumping-into-the-canal-found-in-puwayan-pilibhit-news-c-121-1-pbt1002-116932-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नहर में कूदने की बात कहने वाली महिला की पुवायां में मिली लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नहर में कूदने की बात कहने वाली महिला की पुवायां में मिली लोकेशन
विज्ञापन
कलीनगर। नहर में कूदने की बात कहकर घर से लापता हुई विवाहिता ने परिजनों को गुमराह करने के साथ पुलिस को भी छकाया। पुलिस को विवाहिता की लोकेशन पुवायां में मिली है। टीम को वहां रवाना कर दिया गया है।
गजरौला क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार को माधोटांडा थाने पहुंचकर विवाहित पुत्री के लापता होने की बात कही थी। आरोप लगाया था कि दहेज को लेकर ससुराल के लोग प्रताड़ित कर रहे थे। शुक्रवार रात को विवाद के बाद विवाहिता ने फोन से बहनोई को काॅल कर नहर में कूदने के लिए जाने की बात कही।
जानकारी के बाद पुलिस ने नहर क्षेत्र में खोजबीन शुरू की। इस दौरान हरदोई ब्रांच नहर के कलीनगर पुल के निकट चप्पलें और दुपट्टा बरामद हुआ। महिला के डूबने की आशंका के चलते पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन भी करवाई। इधर पुलिस ने विवाहिता के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन
फोन की काल डिटेल के लिए डीवीआर निकलवाई गई। जिसके बाद मामला विपरीत निकला। एसओ अचल कुमार ने बताया कि नहर में कूदने का बहाना बनाकर विवाहिता प्रेमी के साथ पुवायां पहुंच गई। युवक का नंबर पुवायां का ही निकला है। अंतिम लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम को रवाना कर दिया गया है। जल्द ही विवाहिता को सकुशल बरामद किया जाएगा।