फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Liquor store to be removed from school

स्कूल के पास से हटाई जाए शराब की दुकान

Mon, 03 Apr 2017 10:35 PM IST
Liquor store to be removed from school
Liquor store to be removed from school Updated Mon, 03 Apr 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
भले ही योगी सरकार बनते ही हाईवे से सटे इलाकों में शराब की दुकानें हटवाई जा चुकी हो, लेकिन भिंडारा गांव में अभी भी नियमों का पालन नहीं कराया जा सका है। स्कूल एवं धार्मिक स्थल के पास बनीं शराब की दुकान विरोध के बाद भी नहीं हट सकी। सैकड़ों ग्रामीणों ने शराब की दुकान हटाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को संयुक्त पत्र भेजा है। मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि भिंड़ारा गांव के प्राइमरी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र (नंदघर), जूनियर हाईस्कूल व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और धार्मिक स्थल के मात्र साठ मीटर की दूरी पर देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानें हैं। उसे हटाने के लिए पहले भी जिला प्रशासन से मांग की गई, लेकिन कोई सुध नहीं ली गई। बल्कि अंग्रेजी शराब की दुकान और नजदीक पहुंचा दी गई। इसके अलावा पुलिस के संरक्षण में सालों से कच्ची शराब का कारोबार पनप रहा है। ग्रामीणों ने मामले को गंभीरता से लेकर समाधान कराने की मांग की है। सीएम को पत्र भेजने वालों में प्रधान महेंद्र कौर, धर्मेंद्र कुमार, खेमकर, वीरपाल, शिवादेवी, शकुंतला देवी, लक्ष्मीदेवी, माधुरी, भूपराम, मायादेवी, सरस्वती, रामचरन, विमला, दिनेश कुमार आदि हैं। 
विज्ञापन

शराब की अवैध फैक्ट्री बंद कराने की मांग
 दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव बहादियां के कुछ ग्रामीणों ने एसपी को संयुक्त शिकायती पत्र भेजकर अपने गांव में काफी समय से चल रही अवैध शराब की फैक्ट्री बंद कराने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि उनके गांव में अवैध शराब की फैक्ट्री काफी समय से चल रही है, जिससे गांव के वातावरण पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। यह भी कहा गया है कि विरोध करने पर फैक्ट्री संचालक लोगों से आमादा फसाद होता हैं। पत्र पर फैक्ट्री चलाने वाले के नाम का भी उल्लेख किया गया है। पत्र पर शेरबहादुर, गंगासरन, राजपाल, जगदीश, देवेंद्र, चंद्रपाल, अमरपाल, जंगबहादुर, पप्पू, मनोहर , अरविंद, झनकार, जितेंद्र, बाबूराम, राधेबल्लभ, कालीचरन और अमर सिंह आदि ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed