फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Linger team, found the tiger

भटकती रही टीम, नहीं मिला बाघ

Thu, 02 Mar 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 02 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
बाघ की निगरानी को लगी टीम अब रात को भी क्षेत्र में रहकर बाघ पर नजर रखेगी। सामाजिक वानिकी के डीएफओ आदर्श कुमार ने क्षेत्र का निरीक्षण कर इसके निर्देश टीम सदस्यों को दिए। टीम ने बृहस्पतिवार को भी खेतों में कांबिग की। इस टीम को पग मार्ग तो मिले, लेकिन बाघ नहीं मिला। टाइगर रिजर्व की बराही रेंज से सटे गांव कीरतपुर, अर्जुनपुर, भीमपुर में कई दिनों से बाघ की चहल कदमी से लोग दहशत में हैं। बाघ कई किसानों की पशुशाला में घुसकर पशुओं को अपना शिकार बना चुका है। बाघ की दहशत से किसान खेतों में जाने से कतराने लगे हैं। बाघ की निगरानी को सामाजिक वानिकी के डीएफओ आदर्श कुमार ने डिप्टी रेंजर आरिफ जमाल के नेतृत्व में छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। टीम हाथियों पर सवार होकर बाघ की तलाश में कांबिंग कर रही है, ताकि बाघ को जंगल में खदेड़ा जा सके। इसके अलावा क्षेत्र के लोगों को बाघ से सतर्क रहने की हिदायद दी जा रही है। बृहस्पतिवार को डीएफओ आदर्श कुमार ने क्षेत्र में पहुंचकर बाघ की लोकेशन की जानकारी टीम से की। टीम सदस्यों ने अब तक बाघ न मिलने हालांकि उसके पदचिह्न खेतों में मिलने की जानकारी दी। डीएफओ ने टीम को रात में भी क्षेत्र में रहने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed