{"_id":"5745ea6e4f1c1bae70692001","slug":"like-humans-soil-health-check-essential","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘इंसानों की तरह मिट्टी के स्वास्थ्य की जांच भी जरूरी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘इंसानों की तरह मिट्टी के स्वास्थ्य की जांच भी जरूरी’
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Wed, 25 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
मिट्टी की जांच
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना केे तहत बुधवार को मृदा नमूना संग्रह दिवस मनाया गया। डीएम मासूम अली सरवर ने देवीपुरा गांव के खेतों से मिट्टी के नमूने लेकर इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि इंसानों की तरह ही समय-समय पर मिट्टी के स्वास्थ्य की जांच भी जरूरी है। उधर, कृभको की ओर से पूरनपुर के गांव मुजफ्फरनगर में कैंप लगाकर मृदा नमूने लिए गए।
डीएम ने कृषि उपनिदेशक एके सिंह से मिट्टी का नमूना लेने के तरीकों और इसकी जांच के बारे में जानकारी ली। कृषि उपनिदेशक ने बताया का नमूना लेने के साथ ही जीपीएस से स्थान की लोकेशन भी दर्ज की जाती है, ताकि नमूने का सत्यापन कराया जा सके। इसके बाद डीएम ने किसान हरिओम गंगवार के खेत से मिट्टी का नमूना लेकर मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का शुभारंभ किया। यहां उन्होंने लेजर लैंड लेबलर और सोलर पंप का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर कृषि उपनिदेशक के साथ डीसीओ राजेश्वर यादव, एडीओ पीपी सिंह, तकनीकी प्रबंधक प्रदीप मिश्र, राजवीर सिंह, महेश वर्मा, बसंतलाल, भगवानदास, महिपाल, छोटेलाल, वीरेंद्र प्रताप, सुरेंद्र, श्यामाचरन, अमर सिंह आदि थे।
कृभको ने कैंप लगाकर लिए मिट्टी के नमूने
पूरनपुर। कृभको की ओर से गांव मुजफ्फरनगर में मृदा परीक्षण कैंप एवं किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों से मिट्टी के नमूने लिए गए और किसानों को इसकी उपयोगिता की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कृभको के जिला प्रबंधक सुखेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने किसानों को मिट्टी का नमूना लेने का तरीका समझाया और मिट्टी लेकर पहुंचे किसानों के नमूने एकत्र किए। कहा, मृदा नमूने एकत्र करने को तीन दिवसीय कार्यक्रम कृभको चला रहा है। इसके पहले दिन कैंप में नमूने लिए जा रहे हैं। इसके बाद 26 और 27 मई को पूरनपुर स्थित कैंप कार्यालय पर नमूने जमा किए जा सकेंगे। उन्होंने किसानों को बताया कि इन नमूनों की जांच कराकर मुख्य एवं सूक्ष्म सभी तत्वों की रिपोर्ट किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक अमित गुप्ता, प्रबंधक सौरभ द्विवेदी, एडीसीओ संजय कुमार, केंद्र प्रभारी दिनेश शुक्ला, गन्ना समिति सचिव शोभित सिंह कई लोग थे।
विज्ञापन
163 मिट्टी के नमूने लिए
बीसलपुर। कृषि विभाग के मृदा स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम के तहत बुधवार को कृषि विभाग के आठ कर्मचारियों ने आठ गांवों के 163 किसानों के खेतों की मिट्टी के नमूने लिए हैं।
कृषि उपसंभाग कार्यालय के बीटीएम अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि मिट्टी के ये नमूने ढकवारा, शिवपुरी नवदिया, जल्लापुर, रायपुर, सिमरा अकबरगंज, रसूला, नवदिया सितारगंज और अमृता गांवों के 163 किसानों के खेतों से लिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नमूनों की मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में जांच की जाएगी और जांच रिपोर्ट संबंधित किसानों को दी जाएगी।