{"_id":"58a49ed54f1c1be164d83c61","slug":"lighter-turnout-than-last-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले बार की तुलना में घट गया मतदान प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछले बार की तुलना में घट गया मतदान प्रतिशत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
पिछले बार की तुलना में घट गया मतदान प्रतिशत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकतंत्र की विधानसभा चुनाव परीक्षा में जिले के मतदाता हालांकि प्रथम श्रेणी में पास जरूर हो गए हैं, लेकिन विधान सभा चुनाव 2012 की अपेक्षा इस बार 2.72 फीसदी कम मतदान हुआ है। यह हाल तब है जब मतदाता जागरूकता को प्रशासन व कुछ स्वयंसेवी संगठन बड़े स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने का दावा कर रहे हैं। जिले की चार विधानसभा सीटों पीलीभीत शहर, बरखेड़ा, पूरनपुर (सुरक्षित) और बीसलपुर में संपन्न हुई मतदान प्रक्रिया के बाद जो तस्वीर उभर कर सामने आई है उसके मुताबिक पीलीभीत शहर के मतदाताओं में सबसे अधिक उत्साह देखने को मिला है। शहर सीट पर 67.66 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जो पिछले विधान सभा चुनाव की तुलना में 1.49 फीसदी अधिक रहा। शेष तीनों विधान सभा सीटों पर पिछले चुनाव की अपेक्षा मतदातान का प्रतिशत कम रहा। बरखेड़ा विधान सभा सीट पर पिछले चुनाव में 69.81 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। जो इस बार घट कर 66.66 फीसदी रह गया। इसी तरह पिछले विधान सभा चुनाव में पूरनपुर और बीसलपुर में क्रमश: 65.97 और 71.42 फीसदी मतदाताओं वोट डाले थे, जबकि इस बार मात्र 65.50 फीसदी और 62.66 फीसदी मतदाता ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। इस तरह जिले की चारों विधान सभा सीटों पर पिछले चुनाव की अपेक्षा 2.72 फीसदी कम मतदाताओं ने वोट डाले।
विधान सभा कुल मतदाता पड़े वोट का प्रतिशत कुल मतदाता पड़े वोट का प्रतिशत
(2012) (2017)
-------------------------------------------------------------------------------------------
पीलीभीत 3,40,050 66.17 367674 67.66
विज्ञापन
बरखेड़ा 2,81,291 69.81 303051 66.66
पूरनपुर (सु) 3,39,409 65.97 3,68,517 65.50
बीसलपुर 3,14,747 71.42 3,47,699 62.66
विज्ञापन
विधान सभा कुल मतदाता पड़े वोट का प्रतिशत कुल मतदाता पड़े वोट का प्रतिशत
(2012) (2017)
विज्ञापन
-------------------------------------------------------------------------------------------
पीलीभीत 3,40,050 66.17 367674 67.66
विज्ञापन
बरखेड़ा 2,81,291 69.81 303051 66.66
पूरनपुर (सु) 3,39,409 65.97 3,68,517 65.50
बीसलपुर 3,14,747 71.42 3,47,699 62.66