फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   light

Pilibhit News: केबल बक्सा फटने से साढ़े नौ सौ घरों की बत्ती हुई गुल

Sun, 01 Jan 2023 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
light
पूरनपुर। केबल बक्सा फटने से नगर के चार मोहल्लों के साढ़े नौ सौ उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई 12 घंटे ठप रही। इसके अलावा असम हाईवे के समीप तार टूटने से घुंघचाई चौराहा के समीप घंटों बिजली आपूर्ति ठप रहने से उपभोक्ता परेशान रहे। नए साल पर लोगों के घरों में अंधेरा पसरा रहा। जश्न में भी खलल पड़ा।
विज्ञापन

असम हाईवे पर टेलीफोन एक्सचेंज के समीप फीडर नंबर एक का केबल बक्सा शनिवार रात करीब 12 बजे फट गया। इससे नगर की अशोक कॉलोनी, पंकज कॉलोनी, धानुकों वाली गौटिया, कोतवाली रोड, असम हाईवे की बिजली सप्लाई ठप हो गई। रात भर पॉवर कॉरपोरेशन के कर्मचारी फॉल्ट ढूंढ़ते रहे। मगर घने कोहरे में फॉल्ट नहीं मिला। रविवार सुबह फॉल्ट मिलने पर ठप बिजली सप्लाई को दोपहर पौने 12 बजे सुचारू किया जा सका।
विज्ञापन

इसके अलावा बंडा रोड पर असम हाईवे पर घुंघचाई चौराहे के पास तार टूटने से कई घरों की बिजली सप्लाई पूरी रात ठप रही। रविवार दोपहर को तार जोड़कर बिजली सप्लाई शुरू की गई। शनिवार शाम को फॉल्ट से कोतवाली, तहसील और इसके आसपास की बिजली सप्लाई आधी रात तक ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed