{"_id":"7fa8ed88528bad0e3293fe72ff51215c","slug":"light-connection-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंप लगाकर बंटेंगे नए बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंप लगाकर बंटेंगे नए बिजली कनेक्शन
ब्यूरो, पीलीभीत
Updated Fri, 27 Feb 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते हुए अधिशासी अभियंता पंकज अग्रवाल ने बताया
कि विद्युत विभाग के चल रहे अभियान के तहत अब जिले में करीब आठ हजार नए
बिजली कनेक्शन दिए जा चुके हैं। अब 28 फरवरी को पूरे जिले में कैंप लगाकर
नए बिजली कनेक्शन दिए जाएंगें। उन्होंने बताया कि कैंपों का आयोजन शहर में
नकटादाना बिजलीघर समेत सभी सात ब्लाकों में किया जाएगा। नया बिजली कनेक्शन
लेने के दौरान बीपीएल पात्रों से 1290 रुपये में से 800 रुपये नकद जमा करने
होंगे, जबकि 490 रुपये पहले बिल के साथ जमा करने होंगे। वहीं एपीएल
पात्रों को 1890 रुपये के स्थान पर एक हजार रुपये नकद व 890 रुपये पहले बिल
के साथ जमा करने होंगे। उन्होंने लोगों ने कैंपों का लाभ उठाने की अपील की
है।